Railway Group D इतिहास प्रैक्टिस पेपर 2 परीक्षा के नजरिये से 30 प्रशन अतिमहत्वपूर्ण

Join telegram Chennel Join Now
Join WhatsApp Group Join Now

Railway Group D इतिहास प्रैक्टिस पेपर 2 | Railway Group D History Practice Paper 1 परीक्षा के नजरिये से 30 प्रशन अतिमहत्वपूर्ण रेलवे ग्रुप डी के लिए आवेदन पहले ही करवाए जा चुके है. इस भर्ती का आयोजन प्पुरे भारत के सभी राज्यों के उम्मीदवारों के लिए करवाया जाता है. इस बार रेलवे ग्रुप डी में लगभग 1 करोड़ 15 लाख से भी अधिक अभ्यथियों ने आवेदन भरा है. लम्बे समय से अभ्यर्थियों को इसके एग्जाम का इन्तेजार है. जल्दी ही RRB Railway Group D के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जायेंग. 

उम्मीदवारों ने RRB Railway Group D परीक्षा के लिए तैयारी लम्बे समय से शुरु कर दी है. कुछ आवेदकों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है वहीँ कुछ की अभी चल रही है.  रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिए हम यह Railway Group D इतिहास प्रैक्टिस पेपर 1 लेकर आये है. इस पोस्ट में हमने ऐसे प्रशन शामिल किये है जो रेलवे ग्रुप डी परीक्षा  में आ सकते है.  इनकी मदद से आप अपनी तैयारी और अच्छी कर पाएंगे. निचे दिए गये सभी प्रशनों को ध्यान से पढ़े: 

Railway Group D Exam इतिहास प्रैक्टिस पेपर 2
Railway Group D Exam इतिहास प्रैक्टिस पेपर 2

Railway Group D इतिहास प्रैक्टिस पेपर 2

Q.1) जैन धर्म का वास्तविक संस्थापक किसे माना जाता है? 

  1. पार्श्वनाथ
  2. महावीर स्वामी
  3. ऋषभदेव
  4. नेमिनाथ

Ans. महावीर स्वामी

Q.2) जहाँगीर के कहने पर अबुल फ़ज़ल का कत्ल किसने किया था? 

  1. हेमू
  2. बैरम ख़ाँ
  3. सूरजमल
  4. वीरसिंह बुन्देला

Ans. वीरसिंह बुन्देला

Q.3) महावीर की मृत्यु के बाद जैन संघ का मुखिया किसे बनाया गया था? 

  1. जम्बु
  2. स्थूलभद्र
  3. भद्रबाहु
  4. सुधर्मण

Ans. सुधर्मण

Q.4) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1924 ई. के अधिवेशन में महात्मा गाँधी द्वारा मात्र एक बार अध्यक्षता की गई। यह अधिवेशन कहाँ हुआ था?

  1. गया
  2. अमृतसर
  3. बेलगाँव
  4. कानपुर

Ans. बेलगाँव

Q.5) भारत में प्रथम तीन विश्वविद्यालय- कलकत्ता, मद्रास तथा मुंबई की स्थापना किस वर्ष हुई? 

  1. 1857
  2. 1881
  3. 1885
  4. 1904

Ans. 1857

Q.6) उन्नीसवीं सदी के महान पारसी समाज सुधारक कौन थे? 

  1. जमशेदजी
  2. रूस्तम बहरामजी
  3. नवलजी टाटा
  4. बहरामजी एम. मल्लबारी

Ans. बहरामजी एम. मल्लबारी

Q.7) जैन साहित्य को निम्नलिखित में से इस नाम से भी जाना जाता है? 

  1. आगम
  2. निगम
  3. ग्रन्थ
  4. बखार

Ans. आगम

Q.8) अष्ट दिग्गज निम्न में से किस राजा से सम्बन्धित थे? 

  1. शिवाजी
  2. कृष्णदेव राय
  3. राजेन्द्र प्रथम
  4. यशोवर्मन

Ans. कृष्णदेव राय

Q.9) मौर्यकालीन भारत में भूमि कर, जो कि राज्य की आय का मुख्य स्रोत था, किस अधिकारी द्वारा एकत्रित किया जाता था? 

  1. अग्रोनोमाई
  2. सीताध्यक्ष
  3. शुल्काध्यक्ष
  4. अक्राध्यक्ष

Ans. सीताध्यक्ष

Q.10) प्रसिद्ध विजयविट्ठल मन्दिर, जिसके 56 तक्षित स्तंभ संगीतमय स्वर निकालते हैं, कहाँ अवस्थित है? 

  1. वेल्लोर
  2. काँची
  3. हम्पी
  4. श्रीरंगम

Ans. हम्पी

Q.11) वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट को किस वायसराय ने समाप्त किया था? 

  1. लॉर्ड डलहौज़ी
  2. लॉर्ड हार्डिंग
  3. लॉर्ड कॉर्नवॉलिस
  4. लॉर्ड रिपन

Ans. लॉर्ड रिपन

Q.12) किस व्यक्ति ने गाँधीजी के नमक सत्याग्रह की तुलना नेपोलियन की पेरिस यात्रा से की थी? 

  1. जवाहर लाल नेहरू
  2. सुभाषचन्द्र बोस
  3. एटली
  4. लाला लाजपत राय

Ans. सुभाषचन्द्र बोस

Q.13) सिंधु घाटी सभ्यता के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है? 

  1. ये लकड़ी के हल का प्रयोग करते थे।
  2. नहरों के द्वारा सिंचाई की जाती थी।
  3. कोठार सिन्धु संस्कृति के महत्त्वपूर्ण अंग थे।
  4. सबसे पहले कपास पैदा करने का श्रेय सिन्धु निवासियों को है।

Ans. नहरों के द्वारा सिंचाई की जाती थी।

Q.14) इण्डिया इण्डिपेंडेंस लीग की स्थापना किसने की थी? 

  1. सुभाषचन्द्र बोस
  2. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
  3. रासबिहारी बोस
  4. महात्मा गाँधी

Ans. रासबिहारी बोस

Q.15) ब्रिटेन की हाउस ऑफ़ लार्डस ने किस अंग्रेज़ अधिकारी को ब्रिटिश साम्राज्य का शेर कहा था? 

  1. सर टॉमस स्मिथ
  2. मि. राइस जनरल
  3. मि. जस्टिस एस्किन
  4. जनरल डायर

Ans. जनरल डायर

Q.16) ऐसा कौन-सा प्रथम सूफ़ी साधक था, जिसने अपने आपको अनलहक घोषित किया था? 

  1. मंसूर हल्लाज
  2. जलालुद्दीन रूमी
  3. फ़रीदुद्दीन अत्तार
  4. इब्नुल अरबी

Ans. मंसूर हल्लाज

Q.17) कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश सरकार की एक पूर्व-निश्चित गुप्त योजना के अनुसार की गई। यह किस पुस्तक में लिखा गया है? 

  1. नवजीवन
  2. इण्डिया टुडे
  3. द पॉवर्टी एण्ड अनब्रिटिश रूल इन इण्डिया
  4. गोरा

Ans. इण्डिया टुडे

Q.18) सिंध का बाग़ या मृतकों का टीला हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल को कहा गया है? 

  1. हड़प्पा
  2. कालीबंगा
  3. मोहनजोदाड़ो
  4. लोथल

Ans. मोहनजोदाड़ो

Q.19) भारत में धन का निष्कासन का क्या तात्पर्य है? 

  1. भारत में निर्यात से अधिक आयात का होना।
  2. भारत से सोना-चाँदी विदेशों में ले जाना।
  3. प्रतिभा का पलायन।
  4. जो धन भारत से बाहर जाता था, उसके बदले में कुछ भी प्राप्त न होना।

Ans. जो धन भारत से बाहर जाता था, उसके बदले में कुछ भी प्राप्त न होना।

Q.20) मोहन जोदड़ो के स्नानागार के पश्चिम में स्थित स्तूप का निर्माण किस काल में किया गया था? 

  1. मौर्य काल
  2. कुषाण काल
  3. शुंग काल
  4. सातवाहन काल

Ans. कुषाण काल

Q.21) सर्वप्रथम चारों आश्रमों के विषय में जानकारी कहाँ से मिलती है? 

  1. जाबालोपनिषद से
  2. छान्दोग्य उपनिषद से
  3. मुण्डकोपनिषद से
  4. कठोपनिषद से

Ans. जाबालोपनिषद से

Q.22) जैन धर्म के पाँचों व्रतों में से सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण व्रत कौन-सा है? 

  1. अमृषा (सत्य)
  2. अहिंसा
  3. अचौर्य (अस्तेय)
  4. अपरिग्रह

Ans. अहिंसा

Q.23) किस शासक के काल में चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन कश्मीर में हुआ था? 

  1. अशोक
  2. चन्द्रगुप्त द्वितीय
  3. कनिष्क
  4. अजातशत्रु

Ans. कनिष्क

Q.24) महावीर के निर्वाण के बाद जैन संघ का अगला अध्यक्ष कौन हुआ? 

  1. गोशल
  2. मल्लिनाथ
  3. सुधर्मन
  4. वज्र स्वामी

Ans. सुधर्मन

Q.25) अलाउद्दीन ख़िलजी का मूल नाम क्या था? 

  1. अबू रैहान
  2. इमामुद्दीन रैहान
  3. अली गुरशास्प
  4. फ़रीद ख़ाँ

Ans. अली गुरशास्प

Q.26) महावीर स्वामी यती कब कहलाए? 

  1. घर त्यागने के बाद
  2. इन्द्रियों को जीतने के बाद
  3. ज्ञान प्राप्त करने के बाद
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Ans. घर त्यागने के बाद

Q.27) हड़प्पा काल में ताँबे के रथ की खोज किस स्थान से हुई थी? 

  1. कुनाल
  2. राखीगढ़ी
  3. दैमाबाद
  4. बनवाली

Ans. दैमाबाद

Q.28) निम्न में से किस व्यक्ति को बिना ताज का बादशाह कहा जाता है? 

  1. बाल गंगाधर तिलक
  2. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
  3. राजा राममोहन राय
  4. महात्मा गाँधी

Ans. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी

Q.29) हड़प्पा वासियों को निम्नलिखित में से किसका ज्ञान नहीं था? 

  1. कुओं का निर्माण
  2. खम्भों का निर्माण
  3. नालियों का निर्माण
  4. मेहराबों का निर्माण

Ans. मेहराबों का निर्माण

Q.30) मलिक काफ़ूर को हज़ार दीनारी कहा गया था, क्योंकि- 

  1. उसे 1000 दीनार में ख़रीदा गया था।
  2. वह 1000 सैनिकों का प्रधान था।
  3. उसके पास 1000 गाँवों का स्वामित्व था।
  4. वह 1000 दीनार प्रतिदिन दान करता था।

Ans. उसे 1000 दीनार में ख़रीदा गया था।

Disclaimer 

ऊपर दिया गये Railway Group D इतिहास प्रैक्टिस पेपर 1 में से कोई प्रशन RRB Group D Pre Exam में आएगा या नही इसका वादा हम नही करते है. यह पेपर सिर्फ आपके Practice के उद्देश्य से शेयर किया गया है. अगर ऊपर दिए गये प्रशनों में से किसी भी प्रशन का उत्तर गलत होता है तो आप हमे हमारे WhatsApp ग्रुप के एडमिन को मेसेज कर सकते है और उस प्रशन की जानकरी दे सकते है. उसे समय पर ठीक कर दिया जायेगा.

Join WhatsApp Group Join Now
Join telegram Chennel Join Now

Leave a Comment

सरकारी नौकरी अपडेट पाने के लिए WhatsApp Join करें