बिना RTO Office गए घर बैठे बनाये Driving Licence इस पोर्टल की मदद से: Sarthi Parivahan Sewa

Join telegram Chennel Join Now
Join WhatsApp Group Join Now

Sarthi Parivahan Sewa Portal: दोस्तो हम सभी जानते हैं कि किसी भी वाहन को चलाने के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना बहुत आवश्यक है। लेकिन जब हम ड्राइविंग लाइसेंस हेतु RTO Office जाते है तो न जाने कितनी formalities पूरी करने के बाद बड़ी मुश्किल से ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने एक पोर्टल की शुरुआत की जिससे आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Sarthi Parivahan Sewa Portal 2023
Sarthi Parivahan Sewa Portal 2023

पोर्टल का नाम Sarthi Parivahan Sewa है। दोस्तो सारथी परिवहन सेवा क्या है, इसका उद्देश क्या है, लाभ क्या है, पोर्टल का लाभ लेने हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या है एवम आवेदन प्रक्रिया क्या है इन सभी के विषय में जानकारी हम आपको लेख के माध्यम से देंगे। लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Sarthi Parivahan Sewa

दोस्तो भारत सरकार ने सारथी परिवहन सेवा के माध्यम से देश के सभी RTO को जोड़ा है जिससे ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु जो भी प्रक्रियाएं है उन्हे ऑनलाइन किया जा सके जिससे ड्राइविंग लाइसेंस को बनाना सरल किया जा सके। Sarthi Parivahan Sewa के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सभी formalities ऑनलाइन ही हो जायेगी बस आपको ड्राइविंग टेस्ट हेतु  कार्यालय जाना होगा।

Sarthi Parivahan Sewa Overview 

पोर्टल सारथी परिवहन सेवा 
शुरुआत किया गया भारत सरकार द्वारा 
उद्देशड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन ऑनलाइन हो सके
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से 
ऑफिशल वेबसाइट https://sarthi.parivahan.gov.in/ 

Aim Of Sarthi Parivahan Sewa 

Sarthi Parivahan Sewa  का मुख्य उद्देश्य ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन तरीके से उपलब्ध कराना। ड्राइविंग लाइसेंस एवम उससे जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य को ऑनलाइन करने हेतु सरकार ने देश के सभी RTO को इस पोर्टल पर जोड़ा है। इस योजना के तहत लोगो का समय बचेगा तथा देश से corruption भी कम हो सकेगा।

Benefits Of Sarthi Parivahan Sewa 

Sarthi Parivahan Sewa  के निम्नलिखित लाभ है:

  • ड्राइविंग लाइसेंस एवम learner लाइसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • पुराने ड्राइविंग लाइसेंस का renewal करा सकते है।
  • यदि आपके ड्राइविंग लाइसेंस में कोई error हो तो उसे सुधार सकते है
  • आप NOC प्राप्त कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन प्रक्रिया से आपका समय बचेगा।
  • आप घर बैठे खुद से ही ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हो।

Documents Required For Sarthi Parivahan Sewa 

Sarthi Parivahan Sewa  हेतु आपको निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता है:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर

Eligibility For Sarthi Parivahan Sewa 

Sarthi Parivahan Sewa हेतु आपके पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है:

  • आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो।
  • यदि आपकी आयु 16 से 18 के बीच की है तो आप non gear वाले गाड़ी हेतु  आवेदन कर सकते हैं।
  • आप मानसिक रूप से स्वस्थ हो।
  • आपको गाड़ी चलाना आता हो।

Process Of Registration In Sarthi Parivahan Sewa 

दोस्तो यदि आप Sarthi Parivahan Sewa के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस हेतु apply करना चाहते हैं तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1: सर्वप्रथम आपको Sarthi Parivahan Sewa Portal के ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

Step 2: आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा आपको वहा driver/ learner licence के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 3: अब आपके सामने सारथी परिवहन सेवा पोर्टल खुल कर आएगा जहा पर आपको अपना राज्य सेलेक्ट करना है ।

Step 4: जब आप अपना राज्य सेलेक्ट कर लेंगे उसके बाद आपको अपने राज्य के RTO के डैशबोर्ड पर जाना है। डैशबोर्ड में आपको कई ऑप्शन मिलेंगे आपको learner licence पर क्लिक करना है।

Step 5: apply for learner license पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा। जहा पर आपको ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का विवरण दिया जाएगा आपको सभी जानकारी पढ़ कर नीचे continue पर क्लिक करना है।

Step 6: अब आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे आपको applicant does not hold any driving licence पर क्लिक करना है।

Step 7: अब आपको KYC कर लेना है। KYC हेतु आपको with aadhar card के ऑप्शन को सिलेक्ट करके सबमिट करना है।

Step 8: अब आपके सामने नया पेज खुल कर आएगा जहा पर आपको अपना आधार नंबर डालना है। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगी आपको ओटीपी दर्ज करके ऑथेंटिक विकल्प क्लिक कर देना है।

Step 9: अब आपका KYC सत्यापित हो जायेगा। तत्पश्चात आपके सामने नया पेज खुल कर आएगा जहा आपको अपने सारे डिटेल्स भरने है और आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करना है। और अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

दोस्तो इस प्रकार आपके फॉर्म को फिर RTO के पास भेज दिया जाता है। वेरिफिकेशन के बाद आपको ड्राइविंग टेस्ट हेतु जाना होगा उसके बाद ही आपको ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त हो जायेगा।

और योजनाएँ

अक्षर पूछे जाने वाले सवाल

Q.1: Sarthi Parivahan Sewa Portal के माध्यम से कितने समय में ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त हो जाता है?

Ans: पूर्ण प्रक्रिया होने के पश्चात ही आपको ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त हो जायेगा।

Q.2: Sarthi Parivahan Sewa Portal  का ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

Ans: https://sarthi.parivahan.gov.in/

Conclusion

दोस्तो हम आशा करते हैं कि आपको Sarthi Parivahan Sewa Portal के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। इस लेख में हमने आपको बताया कि परिवहन सेवा क्या है, इसका उद्देश क्या है, लाभ क्या है, योजना का लाभ लेने हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या है एवम आवेदन प्रक्रिया क्या है इन सभी के विषय में जानकारी हम आपको लेख के माध्यम से दिया। अंत तक लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Join WhatsApp Group Join Now
Join telegram Chennel Join Now

Leave a Comment

सरकारी नौकरी अपडेट पाने के लिए WhatsApp Join करें