किसान भाई प्रधान मंत्री की इस योजना को सुनकर खुसी से झूम उठेंगे: Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana 2023

Join telegram Chennel Join Now
Join WhatsApp Group Join Now

Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana 2023| प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना – दोस्तों भारत एक कृषक देश है। यहां मुख्य रूप से आमदनी का सोर्स खेती होता है। भारत देश को पूर्व काल से ही सोने की चिड़िया कहा जाता है। भारत देश के लोग पृथ्वी को पृथ्वी माता कहते हैं। इतना ही नही दोस्तो हमारे देश के लोग किसानों को अन्न के पिता कहते हैं।

किसान ही तो ऐसे इंसान होते हैं जिनके माध्यम से हमें अनाज प्राप्त होता है। जिससे हम अपना भरण पोषण करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है यदि भारत में किसान न हो तो क्या होगा? शायद तब हमें अपनी रोजी-रोटी के लिए भी बाहर देश पर निर्भर होना पड़ेगा।

भारत सरकार हमारी किसानों के लिए कई सारे स्कीम या योजना लाती रहती है जिससे उन्हें लाभ हो और हमें अन्न की प्राप्ति हो। आज हम आपसे इसी तरह की एक योजना के बारे में चर्चा करेंगे जिसका नाम है Pradhan Mantri Krishi Sichai Yojanaप्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना क्या है ? इसके क्या लाभ है? इसका क्या उपयोग है ? प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आवेदन कैसे करें? यह सभी जानकारी हम आपको इस लेख के माध्यम से देंगे तो अंत तक इस लेख को अवश्य पढ़ें।

Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana
Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana

Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana| प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 

दोस्तो आप सब जानते होंगे कि कृषि के लिए जल की कितनी आवश्यकता है। बिना जल के शायद हमारा अनाज खराब हो जाए। इसलिए हमारे भारत सरकार द्वारा Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana का आरंभ हुआ। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को जल के  लिए राहत प्रदान करना है। दरअसल होता क्या है कि अत्यधिक गर्मी में सूखा पड़ने लगता है जिससे फसलें खराब होने लगती हैं ऐसा ना हो इसलिए कृषि सिंचाई योजना का आरंभ किया गया।

इस योजना के माध्यम से सेल्फ हेल्प ग्रुप, ट्रस्ट,सहकारी समिति, इनकॉरपोरेटेड कंपनी, उत्पादक कृषको  के समूहों के सदस्यों  और अन्य संस्थानों को  लाभ प्रदान किया जाएगा। कृषि सिंचाई योजना  2023 के तहत केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत 50000 करोड़ रूपये की धनराशि निर्धारित की गई है।

Pradhanmantri Krishi Sichai Yojana 2023 ओवरव्यू

योजनाPradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana
लाभ प्राप्त करने वालेभारतीय किसान
शुरुआत करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
लॉन्च करने की तिथिवर्ष 2015
आधिकारिक वेबसाइट http://pmksy.gov.in/ 

Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana का उद्देश्य

जैसा कि हम जानते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत सरकार किसानों की समस्याओं को देखते हुए समय-समय पर कई सारी योजनाएं लागू करती रहती है। ठीक उसी प्रकार Pradhanmantri Krishi Sichai Yojana भी लागू किया गया है इसका मुख्य उद्देश्य भारत के किसानों के खेतों में पानी पहुंचाना है जिससे उनके फसल कभी खराब ना हो।

बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग को देखकर हम कह सकते हैं कि भारत में पानी को लेकर भी काफी समस्याएं हैं इसलिए हर किसान के खेत में जल की आपूर्ति को पूरा करना ही इस योजना को लाया गया है।

Pradhan Mantri Krishi Sichai Yojana का लाभ | प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ

इस योजना का मुख्य लाभ तो यही है कि किसान भाइयों के खेतों में जल की आपूर्ति को पूर्ण करना।आइए विस्तार  पूर्वक जानते हैं और क्या-क्या लाभ हैं इस योजना का।

  • खेतों में जल को प्रबंध कराना उसके लिए सरकार जल उपकरण का सब्सिडी प्रदान करेगी।
  • जो भूमि कृषि के खेती के लिए उपयोग किया जा सकता है उसी भूमि को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • प्रधान मंत्री  कृषि सिंचाई योजना 2023 के मदद से कृषि में बढ़ोतरी होगा, उत्पादकता में विकास होगी।जिससे भारत के अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।
  • योजना के लिए केंद्र द्वारा 75% गारंटी दिया जाएगा और 25% जो खर्चा रहेगा वह राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • नए-नए उपकरण का उपयोग किया जाएगा। जिससे जल का बचत किया जा सके ।उत्पादन में बढोतरी और उपज के क्वॉलिटी में  वृद्धि होगी।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की योग्यता

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होना चाहिए।जिसका विवरण हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं।

  • लाभार्थी के पास योग्य भूमि होनी चाहिए।
  •  इस योजना का लाभ सभी वर्ग के किसानों के लिए है ।
  • प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, ट्रस्ट, सहकारी समिति, इंकॉर्पोरेटेड कंपनियां, उत्पादक कृषकों के समूहों के सदस्यो और अन्य योग्यता  प्राप्त संस्थानों के सदस्यों को भी लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • पीएम कृषि सिचांई योजना 2023 का लाभ उन संस्थानों और लाभार्थियों को  मिलेगा जो न्यूनतम सात वर्षों से Lease Agreement के माध्यम  से उस भूमि पर खेती करते होंगे। कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग(contract  farming)से भी यह योग्यता प्राप्त की जा सकती है।

प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए अप्लाई कैसे करे।

पीएम कृषि सिंचाई योजना में आवेदन करने हेतु हम आपको निम्नलिखित Steps बता रहे है।

Step  1: दोस्तो आपकी जानकारी के लिए बता दे ये पोर्टल हर राज्य में अलग अलग होगा इसलिए आपको अपने राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।

Step  2:ऑफिशियल वेबसाइट पर जाते ही होम पेज पर जाना है।

Step  3:तत्पश्चात आपको fill form का ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक करें।

Step  4:आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा । यहा अपनी सारी डिटेल भरे और सबमिट पर क्लिक करे।

इस प्रकार बताए गए Step के माध्यम से आप पीएम कृषि सिंचाई योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

और योजनाएँ 

FAQ ‘s

Q:1 प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना का उद्देश क्या है?

Ans इस योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में सिचाई का प्रबंध कराना ताकि पानी के कमी के कारण किसानों के फसल न खराब हो।

Q:2 इस योजना में आवेदन करने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट महत्वपूर्ण है?

Ans इस योजना में आवेदन हेतु आपके पास आधार कार्ड,कोई पहचान पत्र, किसानो की ज़मीन के कागज़ात,जमीन की जमा बंदी ,बैंक अकाउंट पासबुक,पासपोर्ट साइज फोटो,मोबाइल नंबर जो चालू हो।

निष्कर्ष

दोस्तो हम उम्मीद करते हैं आपको Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana के तहत सभी जानकारी प्राप्त हो गई होगी ।यदि आपको किसी भी प्रकार का कोई समस्या है तो कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं और यह आर्टिकल अपने दोस्तों के बीच शेयर अवश्य करें। अंत तक हमारा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Join WhatsApp Group Join Now
Join telegram Chennel Join Now

Leave a Comment

सरकारी नौकरी अपडेट पाने के लिए WhatsApp Join करें