गेहलोत सरकार बड़ा तोहफा अब विकलांगो को हर महीने ₹750 से लेकर 1500 रुपए तक मिलेंगे: Rajasthan Viklang Pension Yojana 

Join telegram Chennel Join Now
Join WhatsApp Group Join Now

Rajasthan Viklang Pension Yojana: दोस्तों आज हमारा लेख मुख्य रूप से disable person के लिए है। यह लेख विकलांगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताएंगे जिसके तहत आपको धनराशि की प्राप्ति होगी। इस योजना को राजस्थान सरकार द्वारा लांच किया गया है। जिसके तहत विकलांग व्यक्तियों को धनराशि के माध्यम से सहायता प्रदान किया जाएगा।

चलिए जानते हैं कि Rajasthan Viklang Pension Yojana क्या है ? Rajasthan Viklang Pension Yojana का उद्देश्य क्या है? Rajasthan Viklang Pension Yojana के लाभ क्या है ? और इसमें आवेदन करने की हेतु क्या जरूरी दस्तावेज एवं कैसे आवेदन करें ? इन सभी विषयों पर हम संपूर्ण विस्तार से चर्चा करेंगे तो अंत तक इस लेख को अवश्य पढ़ें।

Rajasthan Viklang Pension Yojana Update
Rajasthan Viklang Pension Yojana Update

Rajasthan Viklang Pension Yojana

वर्ष 2023 में राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना का आरंभ किया गया जिसके तहत किसी भी वर्ग के पुरुष महिला एवं बच्चे जो 40 % विकलांगता की श्रेणी में आते हैं उन्हें ₹750 से लेकर 1500 रुपए तक का धनराशि प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से डीबीटी द्वारा लाभार्थी के बैंक अकाउंट में धनराशि भेजी जाएगी।

Rajasthan Viklang Pension Yojana Overview

TopicRajasthan Disable pension plan 
StateRajasthan 
For whom For disabled 
AimProviding money 
Official website ssp.rajasthan.gov.in 

Rajasthan Viklang Pension Yojana का उद्देश 

राजस्थान विकलांग पेंशन योजना के मुख्य उद्देश्य:

  • विकलांग व्यक्ति को धनराशि प्रदान करना।
  • प्रतिमाह ₹750 देना जिससे उनके रोज मर्रा के कार्य में सहयता हो।
  • उन्हे आर्थिक रूप से सशक्त करना।

Rajasthan Viklang Pension Yojana के लाभ

राजस्थान विकलांग पेंशन योजना का लाभ ज्यादातर विकलांगों को ही प्राप्त होगा। इसके लाभ का विवरण हम आपको पॉइंट वाइज प्रदान कर रहे हैं।

  • राज्य सरकार द्वारा वित्तीय लाभ देकर विकलांगो को आत्म निर्भर बनाने का प्रयत्न।
  • किसी अन्य व्यक्ति पर अपने खर्च हेतु depend होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • उम्र एवम विकलांगता के आधार पर अलग अलग पैसे प्रदान किया जाएगा।
  • धन लाभार्थी के खाते में सीधा ट्रांसफर।
  • इसका लाभ कई वर्ग के लोग ले सकते है जैसे बौने, हैंडिकैप्ड,ट्रांसजेंडर इत्यादि।

Rajasthan Viklang Pension Yojana हेतु योग्यता

राजस्थान विकलांग पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए।

  • व्यक्ति राजस्थान का निवासी हो।
  • जो व्यक्ति शारीरिक रूप से डिसएबल हो वही इस योजना का लाभ उठा सकता है।
  • आवेदक की विकलांगता 40% होना चाहिए।
  • जिसके परिवार की आय 60,000 रूपए से कम होगा वही इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है।
  • यदि आवेदक किसी अन्य प्रकार के पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहा है तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता।
  • बौने  एवं ट्रांसजेंडर लोग भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Rajasthan Viklang Pension Yojana हेतु आवेदन प्रक्रिया

आईए जानते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको आवेदन कैसे करना है।

Step 1: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना में आवेदन आप ऑनलाइन प्रक्रिया से नहीं कर सकते। इसलिए आपको राजस्थान पेंशन स्कीम पर जाकर फार्म को डाउनलोड करना है।

Step 2: आवेदक फार्म को डाउनलोड करने के बाद उसे आप प्रिंट कर लें।

Step 3: तत्पश्चात फॉर्म में पूछे गए सभी डिटेल्स को आपको अच्छे से भरना है।

Step 4: डिटेल भरने के बाद आपको फोन में अपना पासपोर्ट साइज की फोटो लगानी है।

Step 5: जब आपका सब फॉर्म फिल करने की सभी प्रक्रिया पूर्ण हो जाए तत्पश्चात आपको सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के कार्यालय में आवेदन पत्र को जमा कर देंना हैं।

Step 6: कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के द्वारा आपका फॉर्म का जांच किया जाएगा, जांच होने के पश्चात आपको राजस्थान पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।

Rajasthan Viklang Pension Yojana हेतु जरुरी दस्तावेज़

राजस्थान विकलांग पेंशन योजना में आवेदन करने हेतु आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जिसका विवरण हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं।

  • पहचान हेतु Aadhar Card (आधार कार्ड)
  • आपका Income certificate (आय प्रमाण पत्र) 
  • प्रमाण हेतु BPL Card (बीपीएल प्रमाण पत्र)
  •  प्रमाण हेतु Disability certificate (दिव्यांगजन प्रमाण पत्र)
  •  Passport size photo (पासपोर्ट साइज फोटो)
  • Bank account passbook जो की Aadhar  से Linked  हो (राष्ट्रीयकृत बैंक खाता विवरण आधार कार्ड से लिंक)

और योजनाएँ

FAQ ‘s

Q. 1: राजस्थान विकलांग पेंशन योजना क्या है?

Ans: यह राजस्थान सरकार द्वारा एक योजना है जिसके माध्यम से विकलांग व्यक्ति को साढे सात सौ रुपए महीना धनराशि प्रदान किया जाएगा।

Q. 2: इस योजना का लाभ उठाने हेतु ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

Ans: ssp.rajasthan.gov.in के माध्यम से आप आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों, हम उम्मीद करते हैं कि Rajasthan Viklang Pension Yojana के तहत आपको सभी जानकारी प्राप्त हो गई होगी इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको राजस्थान विकलांग पेंशन योजना के बारे में हमने बताया कि इसमें कैसे आवेदन करें? इस योजना का लाभ क्या है ? इस योजना का उद्देश्य क्या है ?

एवं इस योजना हेतु आपको क्या जरूरी दस्तावेज लगेंगे ? अंत तक हमारा आर्टिकल पढ़ने के लिए अंत तक आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत धन्यवाद। कमेंट बॉक्स में हमें अवश्य बताएं कि आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा।

Join WhatsApp Group Join Now
Join telegram Chennel Join Now

Leave a Comment

सरकारी नौकरी अपडेट पाने के लिए WhatsApp Join करें