Railway Group D GK GS प्रैक्टिस पेपर 3 परीक्षा के नजरिये से 30 प्रशन अतिमहत्वपूर्ण 

Join telegram Chennel Join Now
Join WhatsApp Group Join Now

Railway Group D GK GS प्रैक्टिस पेपर 3 | Railway Group D GK GS Practice Paper 3 परीक्षा के नजरिये से 30 प्रशन अतिमहत्वपूर्ण रेलवे ग्रुप डी के लिए आवेदन पहले ही करवाए जा चुके है. इस भर्ती का आयोजन प्पुरे भारत के सभी राज्यों के उम्मीदवारों के लिए करवाया जाता है. इस बार रेलवे ग्रुप डी में लगभग 1 करोड़ 15 लाख से भी अधिक अभ्यथियों ने आवेदन भरा है. लम्बे समय से अभ्यर्थियों को इसके एग्जाम का इन्तेजार है. जल्दी ही RRB Railway Group D के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जायेंग. 

Railway Group D GK GS प्रैक्टिस पेपर 3
Railway Group D GK GS प्रैक्टिस पेपर 3

उम्मीदवारों ने RRB Railway Group D परीक्षा के लिए तैयारी लम्बे समय से शुरु कर दी है. कुछ आवेदकों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है वहीँ कुछ की अभी चल रही है.  रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिए हम यह Railway Group D GK GS प्रैक्टिस पेपर 3 लेकर आये है. इस पोस्ट में हमने ऐसे प्रशन शामिल किये है जो रेलवे ग्रुप डी परीक्षा  में आ सकते है. इनकी मदद से आप अपनी तैयारी और अच्छी कर पाएंगे. निचे दिए गये सभी प्रशनों को ध्यान से पढ़े: 

इसी प्रकार के Quiz रोज अपने फ़ोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp और टेलीग्राम ग्रुप को Join करें

Railway Group D GK GS प्रैक्टिस पेपर 3 | Railway Group D GK GS Practice Paper 3 

Q.1) निम्नांकित में से मिश्र धातु नहीं है?

  1. पीतल
  2. कांसा
  3. नाईक्रोम
  4. पारा

Ans. पारा

Q.2) इमली में पाया जाने वाला अम्ल है?

  1. सिट्रिक अम्ल
  2. टार्टरिक अम्ल
  3. लैक्टिक अम्ल
  4. मैलिक अम्ल

Ans. टार्टरिक अम्ल

Q.3) एक्सो-बायोलॉजी (Exo-biology) में निम्नलिखित में से किसका अध्ययन किया जाता है? 

  1. जीवित जीवों के बाह्य लक्षण का
  2. पृथ्वी की सतह पर जीवन का
  3. वायुमंडल के बाहरी परतों पर जीवन का
  4. बाह्य ग्रहों तथा अंतरिक्ष में जीवन का

Ans. बाह्य ग्रहों तथा अंतरिक्ष में जीवन का

Q.4) एग्रोफ़ोरेस्ट्री क्या है? 

  1. वनों के लिए वृक्ष लगाना
  2. फ़सल काटने के बाद वन लगाना
  3. कृषि के साथ-साथ उसी भूमि पर काष्ठीय बारहमासी वृक्ष लगाना
  4. इनमें से कोई नहीं

Ans. कृषि के साथ-साथ उसी भूमि पर काष्ठीय बारहमासी वृक्ष लगाना

Q.5) पोजिट्रॉन है एक?

  1. धनावेशित इलेक्ट्रॉन
  2. हीलियम
  3. दो प्रोटॉन का आवेशित नाभिक
  4. एक प्रोटॉन तथा एक न्यूट्रॉन का नाभिक

Ans. धनावेशित इलेक्ट्रॉन

Q.6) न्यूक्लिऑन नाम सामान्यत किसके लिये हैं? 

  1. इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन
  2. प्रोटॉन और न्यूट्रॉन
  3. इलेक्ट्रॉन और न्यूट्रॉन
  4. इनमें से कोई नहीं

Ans. प्रोटॉन और न्यूट्रॉन

Q.7) कोई पिण्ड तब तक विरामावस्था में ही बना रहेगा, जब तक उस पर कोई बाह्य बल कार्य नहीं करता है। यह कथन किसका है? 

  1. न्यूटन
  2. आइंस्टीन
  3. आर्किमिडीज
  4. गैलीलियो

Ans. न्यूटन

Q.8) जल में तैरना न्यूटन की गति के किस नियम के कारण सम्भव है? 

  1. प्रथम नियम
  2. द्वितीय नियम
  3. तृतीय नियम
  4. उपर्युक्त सभी

Ans. तृतीय नियम

Q.9) माइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है? 

  1. शैवाल
  2. कवक
  3. जीवाणु
  4. विषाणु

Ans. कवक

Q.10) प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है। यह है?

  1. न्यूटन का गति विषयक प्रथम नियम
  2. न्यूटन का गति विषयक द्वितीय नियम
  3. न्यूटन का गति विषयक तृतीय नियम
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Ans. न्यूटन का गति विषयक तृतीय नियम

Q.11) न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार क्रिया तथा प्रतिक्रिया से सम्बद्ध बल?

  1. हमेशा एक ही वस्तु पर लगे होने चाहिए।
  2. भिन्न-भिन्न वस्तु पर लगे हो सकते हैं।
  3. हमेशा भिन्न-भिन्न वस्तुओं पर ही लगे होने चाहिए।
  4. का परिणाम बराबर होना ज़रूरी नहीं है, किंतु उनकी दिशा समान होनी चाहिए।

Ans. हमेशा भिन्न-भिन्न वस्तुओं पर ही लगे होने चाहिए।

Q.12) दूर दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति के चश्मे में कौन-सा लेंस प्रयोग किया जाता है? 

  1. उत्तल लेंस
  2. अवतल लेंस
  3. समतल-उत्तल लेंस
  4. समतल-अवतल लेंस

Ans. उत्तल लेंस

Q.13) फूलों के संवर्द्धन के विज्ञान को क्या कहते हैं? 

  1. फीनोलॉजी
  2. फ़्लोरीकल्चर
  3. एग्रोनॉमी
  4. बॉटनी

Ans. फ़्लोरीकल्चर

Q.14) पर्यावरण का अध्ययन जीव- विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत किया जाता है? 

  1. कार्यिकी
  2. आनुवंशिकी
  3. पारिस्थितिकी
  4. वर्गिकी

Ans. पारिस्थितिकी

Q.15) स्टेनलेस स्टील एक मिश्रधातु है, जबकि वायु है एक?

  1. मिश्रण
  2. यौगिक
  3. तत्व
  4. विलयन

Ans. मिश्रण

Q.16) बर्फ़ में स्केटिंग करना प्रदर्शित करता है कि, दाब बढ़ाने पर बर्फ़ का गलनांक?

  1. बढ़ जाता है
  2. अपरिवर्तित रहता है
  3. घट जाता है
  4. पहले घटता है, फिर बढ़ता है

Ans. घट जाता है

Q.17) चमगादड़ अंधेरे में उड़ते हैं, क्योंकि?

  1. चमगादड़ पराश्रव्य तरंगें उत्पन्न करते हैं
  2. चमगादड़ को अंधेरे में अधिक दिखाई देता है
  3. उपर्युक्त दोनों सत्य हैं
  4. दोनों ग़लत है

Ans. चमगादड़ पराश्रव्य तरंगें उत्पन्न करते हैं

Q.18) मात्रकों की अंतर्राष्ट्रीय पद्धति कब लागू की गई? 

  1. 1969ई.
  2. 1971ई.
  3. 1983ई.
  4. 1991ई.

Ans. 1971ई.

Q.19) जूल निम्नलिखित में से किसकी इकाई है?

  1. ऊर्जा
  2. बल
  3. दाब
  4. तापमान

Ans. ऊर्जा

Q.20) फाइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है? 

  1. शैवाल
  2. कवक
  3. पारिस्थितिकी
  4. विषाणु

Ans. शैवाल

Q.21) वह विज्ञान जिसका सम्बन्ध जीवधारियों के अध्ययन से होता है कहलाता है?

  1. भौतिक विज्ञान
  2. गणित
  3. रसायन विज्ञान
  4. जीव विज्ञान

Ans. जीव विज्ञान

Q.22) जल एक यौगिक है, क्योंकि?

  1. यह ठोस, द्रव और गैस तीनों रूपों में पाया जाता है।
  2. इसमें हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन होती है।
  3. इसमें रासायनिक बंधों से जुड़े हुए दो भिन्न तत्त्व होते हैं।
  4. यह रासायनिक साधनों द्वारा दो सरल पदार्थों में तोड़ा जा सकता है।

Ans. इसमें रासायनिक बंधों से जुड़े हुए दो भिन्न तत्त्व होते हैं।

Q.23) लेसर निम्न सिद्धान्त पर कार्य करती है?

  1. विकरण का उद्दीप्ति उत्सर्जन
  2. रमन प्रभाव
  3. प्रकाश विद्युत प्रभाव
  4. उपर्युक्त सभी

Ans. विकरण का उद्दीप्ति उत्सर्जन

Q.24) किसी पिण्ड के उस गुणधर्म को क्या कहते हैं, जिससे वह सीधी रेखा में विराम या एकसमान गति की स्थिति में किसी भी परिवर्तन का विरोध करता है? 

  1. गतिहीनता
  2. जड़त्व
  3. कुल भार
  4. अक्रियता

Ans. जड़त्व

Q.25) न्यूटन की गति के नियमों के अनुसार निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है? 

  1. प्रथम नियम से बल की परिभाषा ज्ञात की जाती है।
  2. द्वितीय नियम से बल की परिभाषा ज्ञात की जाती है।
  3. तृतीय नियम से संवेग संरक्षण सिद्धांत प्रतिपादित होता है।
  4. उपर्युक्त सभी

Ans. द्वितीय नियम से बल की परिभाषा ज्ञात की जाती है।

Q.26) रडार की कार्यप्रणाली निम्न सिद्धान्त पर आधारित है?

  1. तरंगों का अपवर्तन
  2. डाप्लर प्रभाव
  3. रेडियों तरंगों का परावर्तन
  4. रमन प्रभाव

Ans. रेडियों तरंगों का परावर्तन

Q.27) चंद्रयान-1 क्या था? 

  1. भू-अवलोकन उपग्रह
  2. चंद्र मिशन
  3. नेविगेशन उपग्रह
  4. भू-स्थिर उपग्रह

Ans. चंद्र मिशन

Q.28) निम्न में से किस रंग का अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है?

  1. लाल
  2. बैंगनी
  3. पीला
  4. हरा

Ans. बैंगनी

Q.29) पौधों की आंतरिक संरचना का अध्ययन कहलाता है?

  1. आकारिकी
  2. वर्गिकी
  3. शारीरिकी
  4. औतिकी

Ans. शारीरिकी

Q.30) निम्नलिखित में से कौन एक आवेश रहित कण है? 

  1. इलेक्ट्रॉन
  2. प्रोटॉन
  3. न्यूट्रॉन
  4. इनमें में कोई नहीं

Ans. न्यूट्रॉन

इसी प्रकार के Quiz रोज अपने फ़ोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp और टेलीग्राम ग्रुप को Join करें

Disclaimer 

ऊपर दिया गये Railway Group D GK GS प्रैक्टिस पेपर 3 में से कोई प्रशन RRB Group D Pre Exam में आएगा या नही इसका वादा हम नही करते है. यह पेपर सिर्फ आपके Practice के उद्देश्य से शेयर किया गया है. अगर ऊपर दिए गये प्रशनों में से किसी भी प्रशन का उत्तर गलत होता है तो आप हमे हमारे WhatsApp ग्रुप के एडमिन को मेसेज कर सकते है और उस प्रशन की जानकरी दे सकते है. उसे समय पर ठीक कर दिया जायेगा.

Join WhatsApp Group Join Now
Join telegram Chennel Join Now

Leave a Comment

सरकारी नौकरी अपडेट पाने के लिए WhatsApp Join करें