REET Syllabus 2022 and REET Exam Pattern 2022 रीट भर्ती सिलेबस पीडीऍफ़ हिंदी

Join telegram Chennel Join Now
Join WhatsApp Group Join Now

REET Syllabus 2022| REET Exam Pattern 2022| Download REET Bharti Syllabus in Hindi| रीट भर्ती सिलेबस पीडीऍफ़ हिंदी – राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जल्द ही REET Bharti 2022 Notification जारी किया जायेगा. रीट भर्ती परीक्षा का आयोजन  23 जुलाई और 24 जुलाई 2022 को अस्थायी रूप से आयोजित की जाएगी, इसकी घोषणा बोर्ड के द्वारा पहले की ही कर दी गयी है.  पिछली रीट भर्ती परीक्षा कहीं सरे विवादों के चलते रद्द कर दी गयी थी. इसके बाद से ही REET Bharti में एक की जगह दो परीक्षा ले जाने की मांग उठने लगी और इसे मन भी लिया गया. अब सभी उम्मीदवार जो REET Bharti 2022 में हिस्सा लेना चाहते है वव सभी REET Syllabus 2022 ढूंड रहे थे. तो उनके लिए यह एक अच्छी खबर है की राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट भर्ती सिलेबस 2022 जारी कर दिया है. 

REET Bharti Exam एक शिक्षण पात्रता परीक्षा है जो राजस्थान शिक्षा बोर्ड द्वारा राजस्थान की सरकारी स्कूलों में Class 1 से लेकर Class 8 तक बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। REET Bharti Exam दो स्तर की होती है. इसमें Level 1 और Level 2 शामिल है. जो अभ्यर्थी REET Bharti 2022 में हिस्सा लेना चाहते है उन्हें REET Syllabus 2022 के बारे में जानकारी होना जरुरी है. REET Syllabus 2022 की मदद से सभी उम्मीदवार अपनी तैयारी को योजनाबद्द तरीके से कर पाएंगे. रीट भर्ती परीक्षा को पास करने के लिए,  उम्मीदवारों को अच्छे से तैयारी करना चाहिए और REET Syllabus and Exam Pattern के साथ रणनीति तैयार करनी चाहिए।

REET Syllabus 2022 and REET Exam Pattern 2022
REET Syllabus 2022 and REET Exam Pattern 2022

Table of Contents

REET Level 1 Exam Pattern 2022 and REET Level 2 Exam Pattern 2022

Rajasthan Third Grade Teacher Bharti Exam के लिए पात्र (Eligible) होने के लिए उम्मीदवारों को REET Level 1 और REET Level 2 में पास होना जरुरी है. जो उम्मीदवार कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के लिए अध्यापक बनना चाहते है उन्हें REET Level 1 Application Form भरना होगा. और जो उम्मीदवार कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के लिए अध्यापक बनना चाहते है उन्हें REET Level 2 Application Form भरना होगा. लेकिन परीक्षा में बैठने से पहले अभ्यर्थियों को REET Exam Pattern 2022 के बारे में विस्तार से जानना होगा। इससे उन्हें अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

REET Level 1 Exam Pattern 2022

  • कुल प्रश्न – 150 
  • कुल अंक – 150
  • कुल समय – 2.5 घंटा
  • प्रशन के प्रकार – बहु वैकल्पिक 
  • नकारात्मक अंकन – नेगेटिव मार्किंग नही रखी गयी है
विषयप्रश्नों की संख्या (Total Questions)अंक (Marks)
बाल विकास और शिक्षण विधियां3030
भाषा-1 (हिंदी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/हिंदी/पंजाबी/गुजराती)3030
भाषा-2 (हिंदी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/हिंदी/पंजाबी/गुजराती)3030
गणित3030
पर्यावरण अध्ययन3030

REET Level 2 Exam Pattern 2022

  • कुल प्रश्न – 150 
  • कुल अंक – 150
  • कुल समय – 2.5 घंटा
  • प्रशन के प्रकार – बहु वैकल्पिक 
  • नकारात्मक अंकन – नेगेटिव मार्किंग नही रखी गयी है
विषयप्रश्नों की संख्याअंक
बाल विकास और शिक्षण विधियां3030
भाषा-1 (हिंदी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/हिंदी/पंजाबी/गुजराती)3030
भाषा-2 (हिंदी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/हिंदी/पंजाबी/गुजराती)3030
गणित और विज्ञान अथवा सामाजिक अध्ययन6060
Total150150 Marks

REET Level 1 Syllabus 2022 and REET Level 2 Syllabus 2022 for Qualifying Round

REET Qualifying Round syllabus 2022 – जो उम्मीदवार REET Exam पास करना चाहते हैं, उन्हें अच्छी परीक्षा रणनीति के लिए रीट सिलेबस 2022 का पालन करना चाहिए। रीट भर्ती परीक्षा की तैयारी में आपकी मदद के लिए हमने इस पोस्ट में REET Level 1 Syllabus और REET Level 2 Syllabus की विस्तृत जानकारी दी है. REET Exam Syllabus PDF Download करने के लिए आप हमारे द्वारा इस पोस्ट के लास्ट में दिए गये Useful Links के सेक्शन में जा सकते है. 

REET Level 1 Syllabus 2022 रीट लेवल 1 सिलेबस 2022

1. REET Syllabus 2022 For Child Development & Pedagogy

  • बाल विकास : वृद्धि और विकास की अवधारणा, आयाम और सिद्धांत विकास का। विकास को प्रभावित करने वाले कारक (विशेषकर परिवार और विद्यालय के सन्दर्भ में) और सीखने के साथ उनका संबंध।
  • आनुवंशिकता और पर्यावरण की भूमिका।
  • व्यक्तिगत अंतर:- अर्थ, प्रकार और व्यक्तिगत अंतर को प्रभावित करने वाले कारक व्यक्तिगत मतभेदों को समझना।
  • व्यक्तित्व :- व्यक्तित्व की अवधारणा और प्रकार, इसे आकार देने के लिए जिम्मेदार कारक। इसकी माप।
  • बुद्धि : संकल्पना, सिद्धांत और उसका मापन। एकाधिक बुद्धिमानी। इसका निहितार्थ
  • विविध शिक्षार्थियों को समझना:- पिछड़ा, मानसिक रूप से मंद, प्रतिभाशाली, रचनात्मक, वंचित-वंचित, सीडब्ल्यूएसएन (CWSN), सीखने की अक्षमता वाले बच्चे।
  • सीखने की कठिनाइयाँ।
  • समायोजन :- संकल्पना और समायोजन के तरीके। समायोजन में शिक्षक की भूमिका।
  • सीखने का अर्थ और अवधारणा। सीखने को प्रभावित करने वाले कारक
  • सीखने के सिद्धांत और उनके निहितार्थ
  • बच्चे कैसे सीखते हैं। सीखने की प्रक्रिया, प्रतिबिंब, कल्पना और तर्क
  • सीखने के लिए प्रेरणा और निहितार्थ
  • शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं, शिक्षण अधिगम रणनीतियों और विधियों के संदर्भ में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005.
  • आकलन, माप और मूल्यांकन का अर्थ और उद्देश्य। व्यापक और सतत मूल्यांकन। उपलब्धि परीक्षण का निर्माण, सीखने के परिणाम।
  • एक्शन रिसर्च।
  • शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (शिक्षकों की भूमिका और उत्तरदायित्व)

2. REET Syllabus 2022 For Mathematics (गणित)

  • एक करोड़ तक की पूर्ण संख्याएँ, स्थानीय मूल्य, तुलना; मौलिक गणितीय संचालन: जोड़, घटाव, गुणा और भाग, भारतीय मुद्रा।
  • भिन्न की अवधारणा, उचित भिन्न, एक ही हर के उचित भिन्न की तुलना, मिश्रित भिन्न, असमान हर के उचित भिन्नों की तुलना, भिन्नों का जोड़ और घटाव। अभाज्य और संमिश्र संख्याएँ, अभाज्य गुणनखंड, निम्नतम समापवर्त्य (LCM), और उच्चतम सामान्य गुणनखंड (HCF)।
  • एकात्मक कानून, औसत, लाभ – हानि, साधारण ब्याज
  • समतल और घुमावदार सतहें, समतल और ठोस ज्यामितीय आकृतियाँ, समतल ज्यामितीय आकृतियों के गुण, बिंदु, रेखा, किरण, रेखा खंड; कोण और उनके प्रकार।
  • लंबाई, वजन, क्षमता, समय, क्षेत्र का मापन और उनकी मानक इकाइयाँ और उनके बीच संबंध; वर्गाका और आयताकार वस्तुओं के समतल सतहों का क्षेत्रफल और परिमाप।
  • गणित/तार्किक सोच की प्रकृति
  • पाठ्यचर्या में गणित का स्थान
  • गणित की भाषा
  • सामुदायिक गणित
  • डेटा प्रबंधन
  • औपचारिक और अनौपचारिक तरीकों से मूल्यांकन
  • शिक्षण की समस्याएं
  • त्रुटि विश्लेषण और सीखने और सिखाने के संबंधित पहलू
  • नैदानिक ​​और उपचारात्मक शिक्षण

3. REET Syllabus 2022 For Environment Studies (पर्यावरण अध्यन)

  • परिवार – व्यक्तिगत संबंध, एकल और संयुक्त परिवार, सामाजिक दुर्व्यवहार (बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम, चोरी); व्यसन (नशा, धूम्रपान) और इसके व्यक्तिगत, सामाजिक और आर्थिक बुरे प्रभाव।
  • कपड़े और आवास – विभिन्न मौसमों के लिए कपड़े; घर पर कपड़े का रखरखाव; हथकरघा और बिजली करघा; जीवित प्राणियों के आवास, विभिन्न प्रकार के घर; घरों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई; मकान बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री।
  • पेशा – आपके आस-पास का पेशा (कपड़े सिलाई, बागवानी, खेती, पशु पालन, सब्जी विक्रेता, आदि), लघु और कुटीर उद्योग; राजस्थान राज्य के प्रमुख उद्योग, उपभोक्ता संरक्षण की आवश्यकता, सहकारी समितियाँ।
  • सार्वजनिक स्थान और संस्थान – स्कूल, अस्पताल, डाकघर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान; सार्वजनिक संपत्ति (स्ट्रीट लाइट, सड़क, बस, ट्रेन, सार्वजनिक भवन, आदि); बिजली और पानी की बर्बादी; रोजगार नीतियां; पंचायत, विधान सभा और संसद के बारे में सामान्य जानकारी।
  • हमारी संस्कृति और सभ्यता और गौरव – राजस्थान के मेले और त्यौहार, राजस्थान के राष्ट्रीय त्यौहार, कपड़े और आभूषण, भोजन-आदतें, वास्तुकला, किला, स्थान, चित्रकला और राजस्थान की कला और शिल्प; राजस्थान के पर्यटन स्थल; राजस्थान के महान व्यक्तित्व, महाराणा प्रताप की कहावत, महात्मा गांधी
  • राजस्थान में पंचायत राज और शहरी स्वशासन
  • परिवहन और संचार – परिवहन और संचार के साधन; पैदल चलने वालों और परिवहन के लिए नियम, यातायात प्रतीक, जीवन शैली पर संचार के साधनों का प्रभाव।
  • व्यक्तिगत स्वच्छता – हमारे शरीर के बाहरी अंग और उनकी सफाई, शरीर के आंतरिक भागों के बारे में सामान्य जानकारी; संतुलित आहार और उसका महत्व; सामान्य रोग (गैस्ट्रोएंटेराइटिस, अमीबायसिस, मेथेमोग्लोबिन, एनीमिया, फ्लोरोसिस, मलेरिया, डेंगू।) उनके कारण और रोकथाम के तरीके: पल्स पोलियो अभियान।
  • जीवित प्राणी – पौधों और जानवरों के संगठन के स्तर, जीवित जीवों की विविधता, राज्य फूल, राज्य वृक्ष, राज्य पक्षी, राज्य पशु; आरक्षित वन और वन्य जीवन (राष्ट्रीय उद्यान, अभयारण्य, बाघ अभयारण्य, विश्व विरासत), पौधों और जानवरों की प्रजातियों का संरक्षण, कृषि प्रजातियों का ज्ञान।
  • जल – जल, जंगल, आर्द्रभूमि और रेगिस्तान का बुनियादी ज्ञान, विभिन्न प्रकार के प्रदूषण और प्रदूषण नियंत्रण, जल गुण। स्रोत, प्रबंधन।
  • पर्वतारोहण – उपकरण, समस्या, भारत की प्रमुख महिला पर्वतारोही
  • पृथ्वी और अंतरिक्ष – हमारे सौर मंडल, भारतीय अंतरिक्ष यात्री
  • पर्यावरण अध्ययन की अवधारणा और कार्यक्षेत्र
  • पर्यावरण अध्ययन का महत्व, एकीकृत पर्यावरण अध्ययन
  • पर्यावरण अध्ययन और पर्यावरण शिक्षा सीखने के सिद्धांत
  • विज्ञान और सामाजिक विज्ञान का दायरा और संबंध
  • अवधारणाओं को प्रस्तुत करने के दृष्टिकोण
  • गतिविधियां
  • प्रयोग/व्यावहारिक कार्य
  • विचारविमर्श
  • व्यापक और सतत मूल्यांकन
  • शिक्षण सामग्री/सहायक सामग्री
  • शिक्षण की समस्याएं

4. रीट सिलेबस 2022 भाषा – 1 

(A) हिंदी भाषा (प्रथम भाषा 1):

  • एक अपठित गद्यांश में से निम्नलिखित व्याकरण संबंधी प्रश्न :- पर्यायवाची, विलोम, एकार्थी शब्द ,शब्दार्थ, शब्द शुधि। उपसर्ग, प्रत्यय, संधि और समास। संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय।
  • एक अपठित गद्यांश में से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रश्न :- रेखांकित शब्दों का अर्थ स्पष्ट करना, वचन, काल, लिंग ज्ञात करना। दिए गए शब्दों का वचन काल और लिंग बदलना।
  • वाक्य रचना, वाक्य के अंग, वाक्य के प्रकार, पदबंध, मुहावरे और लोकोक्तियाँ , विराम चिन्ह।
  • भाषा की शिक्षण विधि, भाषा शिक्षण के उपागम, भाषा दक्षता का विकास।
  • भाषायी कौशलों का विकास (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) हिंदी भाषा शिक्षण में चुनौतियाँ, शिक्षण अधिगम सामग्री, पाठ्य पुस्तक, बहु-माध्यम एवं शिक्षण के अन्य संसाधन।
  • भाषा शिक्षण में मूल्यांकन, उपलब्धि परीक्षण का निर्माण समग्र एवं सतत् मूल्यांकन, उपचारात्मक शिक्षण।

(B) English Language (First Language 1):

  • Unseen Prose Passage: Synonyms, Antonyms, Spellings, Word-formation, One Word Substitution
  • Unseen Prose Passage: Parts of Speech, Tenses, Determiners, Degrees of Comparison
  • Framing Questions Including Wh – questions, Active and Passive Voice, Narration, Knowledge of English Sounds and Phonetic Symbols
  • Principles of Teaching English, Methods, and Approaches to English Language Teaching
  • Development of Language Skills, Teaching Learning Materials: Textbooks, Multimedia Materials, and Other Resources
  • Comprehensive & Continuous Evaluation, Evaluation in the English Language

(C)  संस्कृत भाषा (भाषा प्रथम) 

(D) उर्दू भाषा (भाषा प्रथम) 

(E) सिन्धी भाषा (भाषा प्रथम) 

(F) पंजाबी भाषा (भाषा प्रथम) 

(G) गुजराती भाषा (भाषा प्रथम) 

5.  रीट सिलेबस 2022 भाषा – 2

(A) हिंदी भाषा (द्वितीय भाषा):

  • एक अपठित गद्यांश आधारित निम्नलिखित व्याकरण संबंधी प्रश्न :युग्म शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, शब्द शुधि, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, समास, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, लिंग, वचन, काल ।
  • एक अपठित पद्यांश पर आधारित निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रश्न :
  • भाव सौंदर्य
  • विचार सौंदर्य
  • नाद सौंदर्य
  • शिल्प सौंदर्य
  • जीवन दृष्टि
  • वाक्य रचना, वाक्य के अंग, वाक्य के भेद, पदबंध, मुहावरे, लोकोक्तियाँ। कारक चिहन, अव्यय, विराम चिन्ह।
  • भाषा शिक्षण विधि, भाषा शिक्षण के उपागम, भाषायी दक्षता का विकास।
  • भाषायी कौशलों का विकास (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) शिक्षण अधिगम सामग्री-पाठ्य पुस्तक, बहु-माध्यम एवं शिक्षण के अन्य संसाधन।
  • भाषा शिक्षण में मूल्यांकन, (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) उपलब्धि परीक्षण का निर्माण समग्र एवं सतत् मूल्यांकन। उपचारात्मक शिक्षण।

(B) English Language (Second Language 2):

  • Unseen Prose Passage: Linking Devices, Subject-Verb Concord, Inferences
  • Unseen Poem: Identification of Alliteration, Simile, Metaphor Personification, Assonance, Rhyme
  • Modal Auxiliaries, Common Idioms, and Phrases, Literary Terms: Elegy, Sonnet, Short Story, Drama
  • Basic knowledge of English Sounds and symbols
  • Principles of Teaching English, Communicative Approach to English Language Teaching, Challenges of Teaching English: Language Difficulties, Role of home language, multilingualism
  • Methods of Evaluation, Remedial Teaching

(C)  संस्कृत भाषा (भाषा प्रथम) 

(D) उर्दू भाषा (भाषा प्रथम) 

(E) सिन्धी भाषा (भाषा प्रथम) 

(F) पंजाबी भाषा (भाषा प्रथम) 

(G) गुजराती भाषा (भाषा प्रथम) 

RBSE Official website
RBSE Official website

REET Level 2 Syllabus 2022 रीट लेवल 2 सिलेबस 2022

1. REET Syllabus 2022 For Child Development & Pedagogy (रीट बाल विकास और शिक्षाशास्त्र सिलेबस 2022)

  • बाल विकास : वृद्धि और विकास की अवधारणा, आयाम और सिद्धांत विकास का। विकास को प्रभावित करने वाले कारक (विशेषकर परिवार और विद्यालय के सन्दर्भ में) और सीखने के साथ उनका संबंध।
  • आनुवंशिकता और पर्यावरण की भूमिका।
  • व्यक्तिगत अंतर:- अर्थ, प्रकार और व्यक्तिगत अंतर को प्रभावित करने वाले कारक व्यक्तिगत मतभेदों को समझना।
  • व्यक्तित्व :- व्यक्तित्व की अवधारणा और प्रकार, इसे आकार देने के लिए जिम्मेदार कारक। इसकी माप।
  • बुद्धि : संकल्पना, सिद्धांत और उसका मापन। एकाधिक बुद्धिमानी। इसका निहितार्थ
  • विविध अधिगमकर्ताओं की समझ पिछडे, विमंदित, प्रतिभाशाली सृजनशील, अलाभान्वित वंचित, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे एवं अधिगम अक्षमता युक्त बच्चे।
  • अधिगम में आने वाली कठिनाइयाँ,
  • समायोजन की संकल्पना एवं तरीके, समायोजन में अध्यापक की भूमिका
  • अधिगम का अर्थ एवं संकल्पना अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक ।
  • अधिगम के सिद्धान्त (व्यवहारवाद, गैस्टाल्टवाद संज्ञानवाद, निर्मितिवाद) एवं इनके निहितार्थ । > बच्चे सीखते कैसे है। अधिगम की प्रक्रियाएँ। चिन्तन, कल्पना एवं तर्क (निर्मितिवादी उपागम, आनुभविक अधिगम, संकल्पना मानचित्रण, अन्वेषण एवं समस्या समाधान),
  • अभिप्रेरणा एवं इसके अधिगम के लिए निहितार्थ।
  • शिक्षण अधिगम की प्रक्रियायें, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2005 के संदर्भ में शिक्षण अधिगम की व्यूह रचना एवं विधियाँ
  • आकलन, मापन एवं मूल्यांकन का अर्थ एवं उद्देश्य, समग्र एवं सतत् मूल्यांकन, उपलब्धि परीक्षण का निर्माण सीखने के प्रतिफल
  • क्रियात्मक अनुसन्धान
  • शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 अध्यापकों की भूमिका एवं दायित्व ।

2. REET Syllabus 2022 For Mathematics (रीट लेवल 2 सिलेबस 2022 गणित)

  • घातांक : समान आधार की घातीय संख्याओं का गुणा तथा भाग, घातांक नियम। 
  • बीजीय व्यंजक : बीजीय व्यंजकों का योग, व्यवकलन, गुणा एवं भाग, सर्वसमिकाएं। 
  • गुणनखण्ड: सरल बीजीय व्यंजकों के गुणनखण्ड । 
  • समीकरण : सरल एकघातीय समीकरण ।
  • वर्ग और वर्गमूल
  • घन और घनमूल
  • ब्याज सरल ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ-हानि, 
  • अनुपात एवं समानुपात: समानुपाती भागों में विभाजन, भिन्न 
  • प्रतिशतता, जन्म व मृत्यु दर, जनसंख्या वृद्धि हास
  • रेखा तथा कोण, रेखा खण्ड, सरल एवं वक्र रेखाएं, कोणों के प्रकार । 
  • समतलीय आकृतियाँ : त्रिभुज त्रिभुजों की सर्वांगसमता, चतुर्भुज तथा वृत्त, बहुभुज 
  • समतलीय आकृतियों का क्षेत्रफल एवं परिमाप: त्रिभुज, आयत, समान्तर चतुर्भुज एवं समलम्ब चतुर्भुज । 
  • पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतनः घन, घनाभ एवं लम्बवृत्तीय बेलन ।
  • सांख्यिकी आंकड़ों का संग्रह एवं वर्गीकरण, बारम्बारता बंटन सारिणी, मिलान चिह्न, स्तम्भ (बार) 
  • लेखाचित्र एवं आयत लेखाचित्र वृत्तीय ग्राफ (पाई चित्र) । 
  • लेखाचित्र (ग्राफ): विभिन्न प्रकार के लेखाचित्र । 
  • प्रायिकता
  • गणित की प्रकृति एवं तर्क शक्ति 
  • पाठयक्रम में गणित की महत्ता 
  • गणित की भाषा 
  • सामुदायिक गणित
  • मूल्यांकन
  • उपचारात्मक शिक्षण
  • शिक्षण की समस्यायें

3. REET Syllabus 2022 & Exam Pattern For Science (रीट लेवल 2 सिलेबस 2022 विज्ञान)

  • सजीव एवं निर्जीव : परिचय, अन्तर एवं लक्षण सूक्ष्म जीव: जीवाणु, वायरस कवक; (लाभकारी एवं अलाभकारी)
  • सजीव- पौधे के प्रकार एवं विभिन्न भाग, पादपों में पोषण, श्वसन एवं उत्सर्जन, पादप और जंतु कोशिकाओं की संरचना और कार्य कोशिका विभाजन
  • मानव शरीर एवं स्वास्थ्य- सूक्ष्म जीवों से फैलने वाले रोग (क्षय रोग, खसरा, डिप्थीरिया, हैजा, टाइफाइड), रोगों से बचाव के उपाय मानव शरीर के विभिन्न तंत्र, संक्रामक रोग (फैलने के कारण और बचाव); भोजन के स्त्रोत, भोजन के प्रमुख अवयव और इनकी कमी से होने वाले रोग, संतुलित भोजन ।
  • जन्तु प्रजनन एवं किशोरावस्था- जनन की विधियाँ: लैंगिक एवं अलैंगिक, किशोरावस्था एवं यौवनारम्भ : शारीरिक परिवर्तन, जनन में हार्मोन्स की भूमिका, जननात्मक स्वास्थ्य
  • यांत्रिकी- बल एवं गति, बलों के प्रकार (पेशीय बल, घर्षण बल, गुरुत्व बल, चुम्बकीय बल, स्थिर वैद्युत बल, आदि), गति के प्रकार (रेखीय, वृत्ताकार, कम्पन, आवर्त एवं घूर्णन गति), कार्य एवं ऊर्जा, ऊर्जा के परम्परागत तथा वैकल्पिक स्रोत, ऊर्जा संरक्षण, दाब, वायुमण्डलीय दाब, उत्प्लावन बल
  • ताप एवं ऊष्मा- ताप एवं ऊष्मा का अभिप्राय तापमापी, ऊष्मा संचरण । 
  • प्रकाश एवं ध्वनि – प्रकाश के स्रोत, प्रकाश का परावर्तन, गोलीय दर्पण, समतल दर्पण व गोलीय दर्पण से प्रतिबिम्ब बनना प्रकाश का अपवर्तन, लैंस लैस से प्रतिबिम्ब का निर्माण, ध्वनि, ध्वनि के अभिलक्षण, ध्वनि संचरण, ध्वनि प्रदूषण
  • विद्युत एवं चुंबकत्व- विद्युत धारा, विद्युत परिपथ, विद्युत धारा के ऊष्मीय, चुंबकीय एवं रासायनिक प्रभाव. चुंबक एवं चुबकत्व |
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी – दैनिक जीवन में विज्ञान का महत्व, संश्लेषिक रेशे तथा प्लास्टिक संश्लेषिक रेशों के गुणधर्म एवं प्रकार, प्लास्टिक एवं इसके गुणधर्म, प्लास्टिक एवं पर्यावरण, डिटर्जेंट, सीमेंट आदि, चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (एक्स किरण, सी.टी. स्कैन, शल्य चिकित्सा, अल्ट्रासाउण्ड तथा लेजर किरणें), दूरसंचार के क्षेत्र में फैक्स मशीन, कम्प्यूटर, इन्टरनेट, ई-मेल तथा वेबसाइट की सामान्य जानकारी।
  • सौर मण्डल- चन्द्रमा एवं तारे, सौर परिवार-सूर्य एवं ग्रह, धूमकेतु तारामण्डल ।
  • पदार्थ की संरचना- परमाणु एवं अणु परमाणु की संरचना; तत्व, यौगिक और मिश्रण; के अवयवों का पृथक्करण; तत्वों के प्रतीक, यौगिकों के रासायनिक सूत्र तथा रासायनिक समीकरण, भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
  • रासायनिक पदार्थ – ऑक्साइड्स, हरित गृह प्रभाव और वैश्विक तापन, हाइड्रोकार्बन (सामान्य जानकारी), अम्ल, क्षार और लवण, ऑक्सीजन गैस, नाइट्रोजन गैस, नाइट्रोजन चक्र, कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस ।
  • विज्ञान की संरचना एवं प्रकृति
  • प्राकृतिक विज्ञान : लक्ष्य एवं उद्देश्य प्राकृतिक संसाधन, पर्यावरण प्रदूषण व नियन्त्रण, जैव विविधता, अनुकूलन, कचरा प्रबंधन
  • कृषि प्रबंधन : कृषि पद्धतियाँ, राजस्थान में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलें ।
  • विज्ञान को समझना
  • विज्ञान की शिक्षण विधियाँ
  1. नवाचार
  2. पाठ्य सामग्री / सहायक सामग्री मूल्यांकन समस्याऐं,
  3. उपचारात्मक शिक्षण

नोट: – बहु विकल्प प्रश्नों का मापदण्ड कक्षा 6 से 8 तक के राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम एवं शैक्षणिक सत्र 2019-20 की प्रचलित पाठ्य पुस्तकों के आधार पर होगा, लेकिन प्रश्नों का कठिनाई स्तर सीनियर सैकण्डरी (कक्षा 12 ) तक की पाठ्य पुस्तकों का होगा।

4. REET Syllabus 2022 & Exam Pattern For Social Studies (रीट लेवल 2 सिलेबस 2022 सामाजिक अध्ययन)

  • भारतीय सम्यता, संस्कृति एवं समाज – सिन्धु घाटी सभ्यता, वैदिक संस्कृति, जैन व बौद्ध धर्म, महाजनपदकाल।
  • मौर्य तथा गुप्त साम्राज्य एवं गुप्तोत्तर काल – राजनीतिक इतिहास और प्रशासन, भारतीय संस्कृति के प्रति योगदान भारत 600-1000 ईस्वी वृहत्तर भारत
  • मध्यकाल एवं आधुनिक काल – भक्ति और सूफी आन्दोलन, मुगल राजपूत संबंध, मुगल प्रशासन, भारतीय राज्यों के प्रति ब्रिटिश नीति, 1857 का विद्रोह, भारतीय अर्थव्यवस्था पर ब्रिटिश प्रभाव, पुनर्जागरण एवं सामाजिक सुधार, भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन (1885-1947)
  • भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र – भारतीय संविधान का निर्माण व विशेषतायें, उद्देशिका, मूल अधिकार एवं मूल कर्त्तव्य, सामाजिक न्याय, बाल अधिकार व बाल संरक्षण, लोकतंत्र में निर्वाचन व मतदाता जागरूकता।
  • सरकार गठन एवं कार्य – संसद, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद उच्चतम न्यायालय, राज्य सरकार पंचायती राज एवं नगरीय स्व-शासन (राजस्थान के विशेष संदर्भ में), जिला प्रशासन व न्याय व्यवस्था ।
  • पृथ्वी एवं हमारा पर्यावरण – अक्षांश, देशान्तर, पृथ्वी की गतियां, वायुदाब एवं चवनें, चक्रवात एवं प्रति चक्रवात, सूर्य एवं चन्द्रग्रहण, पृथ्वी के मुख्य जलवायु कटिबन्ध, जैवमंडल, पर्यावरणीय समस्याएं एवं समाधान।
  • भारत का भूगोल एवं संसाधन – भू-आकृति, प्रदेश, जलवायु, प्राकृतिक वनस्पति, वन्य जीवन, बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएँ, मृदा, कृषि फसलें, उद्योग, खनिज, परिवहन, जनसंख्या, मानव संसाधन विकास आर्थिक एवं सामाजिक कार्यक्रम ।
  • राजस्थान का भूगोल एवं संसाधन –  भौतिक प्रदेश, जलवायु एवं अपवाह प्रणाली, झीले, मृदा जल संरक्षण एवं संग्रहण, कृषि फसलें, खनिज एवं ऊर्जा संसाधन, राजस्थान की प्रमुख नहरें एवं नदी घाटी परियोजनाऐं, परिवहन, उद्योग एवं जनसंख्या, पर्यटन स्थल, वन एवं वन्य जीवन ।
  • राजस्थान का इतिहास – प्राचीन सभ्यताएँ एवं जनपद, राजस्थान के प्रमुख राजवंशों का इतिहास 1857 की क्रांति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में प्रजामण्डल जनजातीय व किसान आंदोलन, राजस्थान का एकीकरण, राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व ।
  • राजस्थान की कला व संस्कृति – राजस्थान की विरासत (दुर्ग, महल, स्मारक) राजस्थान के मेले त्योहार एवं लोक कलाएं, राजस्थान की चित्रकला, राजस्थान के लोक नृत्य एवं लोक नाट्य, लोक देवता, लोक संत, लोक संगीत एवं संगीत वाद्य यंत्र, राजस्थान की हस्तकला एवं स्थापत्य कला, राजस्थान की वेशभुषा एवं आभूषण राजस्थान की भाषा एवं साहित्य ।
  • बीमा एवं बैकिंग प्रणाली – बीमा एवं बैंक के प्रकार, भारतीय रिजर्व बैंक और उसके कार्य, सहकारिता एवं उपभोक्ता जागरूकता।
  • शिक्षाशास्त्रीय मुद्दे I – सामाजिक विज्ञान / सामाजिक अध्ययन की संकल्पना एवं प्रकृति कक्षा-कक्ष की प्रक्रियाएँ क्रियाकलाप एवं विमर्श; सामाजिक विज्ञान/सामाजिक अध्ययन के अध्यापन की समस्याएँ, समालोचनात्मक चिन्तन का विकास;
  • शिक्षाशास्त्रीय मुद्दे II – पृच्छा / आनुभाविक साक्ष्य, शिक्षण अधिगम सामग्री एवं सहायक सामग्री, सूचना एवं संचार प्रोद्यौगिकी प्रायोजना कार्य, सीखने के प्रतिफल, मूल्यांकन,

नोट:-  बहु विकल्प प्रश्नों का मापदण्ड कक्षा 6 से 8 तक के राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम एवं शैक्षणिक सत्र 2019-20 की प्रचलित पाठ्य पुस्तकों के आधार पर होगा, लेकिन प्रश्नों का कठिनाई स्तर सीनियर सैकण्डरी (कक्षा 12) तक की पाठ्य पुस्तकों का होगा।

5. REET Syllabus Of Language I

(A) हिंदी भाषा  (भाषा 1)

  • एक अपठित गद्यांश में से निम्नलिखित व्याकरण संबंधी प्रश्न – शब्द ज्ञान, तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी शब्द । पर्यायवाची, विलोम, एकार्थी शब्द । उपसर्ग, प्रत्यय, संधि और समास । संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय ,वाक्यांश के लिए एक शब्द, शब्द शुधि।
  • एक अपठित गद्यांश में से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रश्न – रेखांकित शब्दों का अर्थ स्पष्ट करना, वचन, काल, लिंग ज्ञात करना। दिए गए शब्दों का वचन काल और लिंग बदलना।राजस्थानी शब्दों के हिंदी रूप
  • वाक्य रचना, वाक्य के अंग, वाक्य के प्रकार, पदबंध, मुहावरे और लोकोक्तियाँ,विराम चिन्ह।
  • भाषा की शिक्षण विधि, भाषा शिक्षण के उपागम, भाषा दक्षता का विकास।
  • भाषायी कौशलों का विकास (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) हिंदी भाषा शिक्षण में चुनौतियाँ, शिक्षण अधिगम सामग्री, पाठ्य पुस्तक, बहु-माध्यम एवं शिक्षण के अन्य संसाधन।
  • भाषा शिक्षण में मूल्यांकन, उपलब्धि परीक्षण का निर्माण समग्र एवं सतत् मूल्यांकन, उपचारात्मक शिक्षण।

(B) REET Syllabus OF English Language ( Language 1)

  • Unseen Prose Passage – Synonyms, Antonyms, Spellings, Word-formation, One Word Substitution
  • Unseen Prose Passage – Parts of Speech, Tenses, Determiners, Change of Degrees
  • Framing Questions Including Wh-questions, Active and Passive Voice, Narration, Knowledge of English Sounds and Phonetic Symbols
  • Principles of Teaching English, Methods, and Approaches to English Language Teaching
  • Development of Language Skills, Teaching Learning Materials: Textbooks, Multimedia Materials, and other resources
  • Continuous and Comprehensive Evaluation, Assessment, and Evaluation in Language.

(C)  संस्कृत भाषा (भाषा प्रथम) 

(D) उर्दू भाषा (भाषा प्रथम) 

(E) सिन्धी भाषा (भाषा प्रथम) 

(F) पंजाबी भाषा (भाषा प्रथम) 

(G) गुजराती भाषा (भाषा प्रथम) 

6. REET Syllabus Of Language II

(A) हिंदी भाषा (भाषा 2)

  • एक अपठित गद्यांश आधारित निम्नलिखित व्याकरण संबंधी प्रश्न :- वर्ण विचार, वर्ण विश्लेषण, शब्द ज्ञान, तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी शब्द । युग्म शब्द,उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, समास, शब्दों को शब्द कोष क्रम में लिखना, शब्दों के मानक रूप में लिखना, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, लिंग, वचन, काल ।
  • एक अपठित पद्यांश पर आधारित निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रश्न –  भाव सौंदर्य, विचार सौंदर्य, नाद सौंदर्य, शिल्प सौंदर्य, जीवन दृष्टि
  • वाक्य रचना, वाक्य के अंग, वाक्य के भेद, पदबंध, मुहावरे, लोकोक्तियाँ। कारक चिह्न, अव्यय, राजस्थानी मुहावरों का अर्थ व प्रयोग , विराम चिन्ह
  • भाषा शिक्षण विधि, भाषा शिक्षण के उपागम, भाषायी दक्षता का विकास ।
  • भाषायी कौशलों का विकास (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) शिक्षण अधिगम सामग्री-पाठ्य पुस्तक, बहु-माध्यम एवं शिक्षण के अन्य संसाधन।
  • भाषा शिक्षण में मूल्यांकन, (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) उपलब्धि परीक्षण का निर्माण, समग्र एवं सतत् मूल्यांकन, उपचारात्मक शिक्षण।

(B) English Language (Language 2)

  • Unseen Prose Passage: Linking Devices, Subject-Verb Concord, Inferences
  • Unseen Poem: Identification of Alliteration, Simile, Metaphor Personification, Assonance, Rhyme
  • Modal Auxiliaries, Common Idioms, and Phrases, Literary Terms: Elegy, Sonnet, Short Story, Drama
  • Basic knowledge of English Sounds and their Phonetic Transcription
  • Principles of Teaching English, Communicative Approach to English Language Teaching, Challenges of Teaching English: Language Difficulties( role of home language multilingualism)
  • Methods of Evaluation, Remedial Teaching

(C)  संस्कृत भाषा (भाषा प्रथम) 

(D) उर्दू भाषा (भाषा प्रथम) 

(E) सिन्धी भाषा (भाषा प्रथम) 

(F) पंजाबी भाषा (भाषा प्रथम) 

(G) गुजराती भाषा (भाषा प्रथम) 

REET Level 1 and Level 2 3rd Grade Teacher Main Exam New Syllabus and Exam Pattern

REET Bharti Syllabus 2022 REET 3rd Grade Teacher Syllabus
REET Bharti Syllabus 2022 REET 3rd Grade Teacher Syllabus

Important Links for REET Bharti 2022 

Download REET Level 1 Syllabus & Exam Pattern PDFClick here
Download REET Level 2 Syllabus & Exam Pattern PDFClick here
Official WebsiteClick here
Our WebsiteClick here

Disclaimer – REET Level 1 Syllabus and REET Level 2 Syllabus 

ऊपर REET Syllabus 2022 Level 1 & Level 2 शिक्षा के उद्देश्य से शेयर किया गया है. यह आर्टिकल रजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा जारी REET Level 1 Syllabus and Exam Pattern और REET Level 2 Syllabus and Exam Pattern के आधार पर लिखा गया है. किसी भी प्रकार की त्रुटी या अन्य किसी गलती की स्तिथि में Official Notification का पीडीऍफ़ पढ़े और बोर्ड से संपर्क करे. अधिक जानकारी के लिए आप हमारे WhatsApp Group को ज्वाइन कर सकते है. 

FAQs for REET Level 1 Syllabus and REET Level 2 Syllabus

रीट परीक्षा 2022 सिलेबस में कोई बदलाव हुआ है या नही? 

Ans. हाँ, रीट परीक्षा सिलेबस में कुछ बदलाव किये गये है. के पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया है. अभ्यर्थी रीट भर्ती परीक्षा सिलेबस 2022 को सही से पढ़ कर उसके अनुसार तैयारी करे. 

रीट एग्जाम का नया सिलेबस कब जारी किया जायेगा? 

Ans. REET New Syllabus ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थी REET LEVEL 1 New Syllabus & Exam Pattern 2022 और REET Level 2 New Syllabus & Exam Pattern 2022 PDF ऊपर दिए गये आर्टिकल में दी गयी लिंक से डाउनलोड कर सकते है.

REET Level 1 Exam 2022 में कुल कितने प्रशन होंगे? 

Ans. कुल 150 प्रशन शामिल किये जायेंगे.

REET Level 2 Exam 2022 में कुल कितने प्रशन होंगे? 

Ans. कुल 150 प्रशन शामिल किये जायेंगे.

क्या रीट लेवल 2 वाले अभ्यर्थी  रीट लेवल 1 परीक्षा दे सकते है?

Ans. नही, रीट लेवल 2 वाले अभ्यर्थी  रीट लेवल 1 की परीक्षा में नही बेथ सकते है. 

इसी तरह सभी Govt Exams के Quiz/प्रशन और Study Material पाने के लिए हमारे WhatsApp और Telegram Channel को ज्वाइन करे.

Join WhatsApp Group Join Now
Join telegram Chennel Join Now

1 thought on “REET Syllabus 2022 and REET Exam Pattern 2022 रीट भर्ती सिलेबस पीडीऍफ़ हिंदी”

Leave a Comment