पूर्व सैनिक भाई को पेंशन से संबंधित हो रही परेशानी तो इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करे -Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal

Join telegram Chennel Join Now
Join WhatsApp Group Join Now

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal: दोस्तो हमारे भारत देश के सैनिक हमारे देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं इसलिए हमारा भी फर्ज बनता है कि हम भी उनके लिए कुछ कर सके। दुश्मनों से लड़ने के लिए सदैव हमारे भारत के सैनिक,बॉर्डर पर अपनी जान की परवाह किए बिना खड़े रहते हैं ताकि हम आपने घरों में सुरक्षित रह सके। इसलिए हमारे रक्षा मंत्रालय द्वारा उनके लिए एक पहल लागू किया गया जिसका नाम रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल है।

आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे कि क्या है रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल ? Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal का उद्देश क्या है? Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal का लाभ क्या है? इस योजना के लिए आवेदन कैसे करना है ? इन सभी विषयों पर हम विस्तार पूर्वक आपको जानकारी देंगे। अंत तक इस लेख को अवश्य पढ़ें।

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal
Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल।Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal

यह पोर्टल  हमारे रक्षा मंत्री द्वारा launch किया गया है जिसके तहत भारतीय पूर्व सैनिक अपनी सम्पूर्ण शिकायत सीधे पूर्व सेनानी कल्याण विभाग में आसानी से कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से सैनिक और उनके परिवार को मदद पहुंचाई जायेगी। आपके जानकारी के लिए बता दे Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal सिर्फ सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए है। जो सैनिक retire हो चुके है या जो future में होने वाले है सिर्फ उन्ही के लिए ये बेहद फायदेमंद होगा ।

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal Overview

पोर्टल का नामरक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल 
लाभार्थीसेवानिवृत्त  भारतीय सैनिकों
किसके द्वारा शुरू की गईरक्षा मंत्री राज नाथ सिंह
शुरू करने का वर्ष2023
उद्देश सैनिकों और उनके परिवारों की शिकायतों का निवारण करना
आधिकारिक वेबसाइट https://rakshapension.desw.gov.in/ 

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का मुख्य उद्देश्य

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal का मुख्य उद्देश्य है सेवानिवृत्ति भारतीय सैनिकों के एवं उनके परिवारों के पेंशन के विषय में समस्याओं का निवारण करना। Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal के माध्यम से सेवानिवृत्त सैनिक सीधा सेनानी कल्याण विभाग में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जिससे उनकी सभी समस्याएं आसानी से हल हो जाए और उन्हें किसी भी प्रकार का कोई तकलीफ ना हो।

रक्षा पेंशन शिकायत  निवारण पोर्टल के लाभ

जैसा कि हमने आपको बताया इस पोर्टल का मुख्य उद्देश सेवानिवृत्त सैनिकों को पेंशन के विषय में संपूर्ण जानकारी प्रदान करना एवं उनकी समस्याओं का हल देना है। इस पोर्टल के तहत और क्या अन्य लाभ है उसके विषय में हम आपको पॉइंट वाइज बता रहे हैं आप नीचे उन्हें देख सकते हैं।

  • सेवानिवृत्त सैनिकों के पेंशन के विषय में संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • पोर्टल के माध्यम से retired सैनिक अपनी समस्याओं का बहुत आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल का लाभ लगभग देश के एक लाख सैनिक लाभ उठा रहे हैं।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल हेतु पात्रता

 रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल हेतु लाभार्थी के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए।

  • सबसे महत्वपूर्ण योग्यता आपके पास क्या होना चाहिए कि आप भारतीय सेना में कार्यरत होकर सेवानिवृत हुए हो।
  • आपका मोबाइल नंबर इस पोर्टल हेतु registered हो।
  • आपके सभी जानकारी सही होना चाहिए।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का प्रयोग कैसे करें?

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर आप अपनी शिकायत कैसे करे इसके विषय में हम आपको स्टेप वाइज बता रहे हैं।

Step 1: सर्वप्रथम विक्टिम को अपनी शिकायत  दर्ज करने हेतु रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

Step 2: ततापस्चत आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।

Step 3: होम पेज पर आपको log your grievance के option पर क्लिक करना है।

Step 4: क्लिक करने के बाद आपके सामने दो option आयेगा।क्या शिकायत भूतपूर्व सैनिक से संबंधित है? क्या शिकायत पेंशन मामलों से संबंधित है?

Step 5: अब आपको इनमे से अपनी इच्छा नुसार option का select करके continue के option पर क्लिक करना है।

step 6: क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म open हो जायेगा।

Step 7: अब आपसे मांगी गयी सभी जानकारी सही से  भरना है।

Step 8: इसके बाद आपको टाइप्स ऑफ़ रिटायरमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 9: फिर आपको अपनी शिकायत को लिखना है।

Step 10: इसके बाद आपको कैप्चा कोड को भरना है।

Step 11: Last में आपको submit के option पर क्लिक करना है।

इस प्रकार आसानी से आप अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं।

नोट:आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर email और sms के माध्यम से शिकायत की निवारण की सुचना प्राप्त होती रहेगी।

और योजनाएँ

FAQ ‘s

Q 1: रक्षा पेंशन निवारण पोर्टल क्या है?

Ans: यह पोर्टल हमारे भारतीय सैनिक जो की रिटायर हो चुके हैं उनकी पेंशन के विषय में सभी समस्याओं को मोबाइल के माध्यम से दर्ज करना यही पोर्टल का उद्देश्य है।

Q 2: रक्षा पेंशन पोर्टल  निवारण को कब से लागू किया गया?

Ans: इस पोर्टल को हमारे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सन 2023 में लागू किया गया है।

निष्कर्ष

दोस्तो हम उम्मीद करते है की आपको रक्षा पेंशन पोर्टल  निवारण के विषय में में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गया है। हमनें आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताया की रक्षा पेंशन पोर्टल निवारण क्या है? इस पोर्टल का उद्देश क्या है? इसके लाभ क्या है? आवेदन कैसे करते हैं? इन सभी के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट बॉक्स में अवश्य हमें बताएं और इसे अपने दोस्तों के बीच शेयर करना ना भूले अंत तक हमारा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Join WhatsApp Group Join Now
Join telegram Chennel Join Now

Leave a Comment

सरकारी नौकरी अपडेट पाने के लिए WhatsApp Join करें