ICAR IARI Technician T-1 Economic Practice Paper 1 आर्थिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशन

Join telegram Chennel Join Now
Join WhatsApp Group Join Now

ICAR IARI Technician T-1 Economic Practice Paper 1 – भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान का ICAR IARI Technician T-1 Exam जल्दी ही आयोजित होने वाला है. इस तकनीशियन भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में हम आर्थिक विकास (Economic Development) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रशन लेकर आये है. इन प्रश्नों की मदद से आप अपनी IARI Technician T-1 Exam की तेयारी और भी मजबूत कर पायेंग. यह सभी प्रशन परीक्षा के नजरिये से महत्वपूर्ण है. 

Click here to Read this Practice Set In English Language

ICAR IARI Technician T-1 Bharti के आवेदन हाल ही में 18 दिसम्बर 2021 से 10 जनवरी 2022 तक करवाए गये थे. और अब ICAR IARI Technician T-1 Exam 28 फरवरी, 2 मार्च, 4 मार्च और 5 मार्च 2022 को आयोजित करवाया जायेगा. तकनीशियन T-1 भर्ती परीक्षा में बेठेने से पहले इकनोमिक के इन प्रशनों को जरुर पढ़े. 

ICAR IARI Technician T-1 Economic Practice Paper 1
ICAR IARI Technician T-1 Economic Practice Paper 1

ICAR IARI Technician T-1 Economic Practice Paper 1 भारतीय आर्थिक विकास महत्वपूर्ण प्रशन

Q 1. आर्थिक विकास के दृष्टिकोण से भारत की जिनती होती है? 

A. पिछड़े राष्ट्र के रूप में

B. विकसित राष्ट्र के रूप में

C. विकासशील राष्ट्र के रूप में

D. अर्द्धविकसित राष्ट्र के रूप में

Ans. विकासशील राष्ट्र के रूप में

Q 2. भारतीय अर्थव्यवस्था का कौन-सा क्षेत्र सकल राष्ट्रीय उत्पाद में सबसे अधिक योगदान करता है?

A. प्राथमिक क्षेत्र

B. द्वितीयक क्षेत्र

C. तृतीयक क्षेत्र 

D. सार्वजनिक क्षेत्र

Ans.  तृतीयक क्षेत्र 

Q 3. बन्द अर्थव्यवस्था (Closed economy) वह अर्थव्यवस्था है, जिसमें 

A. मुद्रापूर्ति पूर्णतः नियंत्रित होती है

B. घाटे की वित्त व्यवस्था होती है

C. केवल निर्यात होता है

D. न तो निर्यात, न ही आयात होता है 

Ans. न तो निर्यात, न ही आयात होता है 

Q 4. कपार्ट (CAPART) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

A. नई दिल्ली

C. कोलकाता

B. मुंबई

D. बेंगलुरु

Ans. नई दिल्ली

Q 5. सेल (SAIL) की स्थापना कब की गई थी?

A. 1984 में 

B. 1974 में

C. 1990 में

D. 1964 में

Ans. 1974 में

Q 6. निम्नलिखित में से कौन-सा मानव विकास सूचकांक का हिस्सा नहीं है?

A. स्वास्थ्य एवं पोषण

B. प्रतिव्यक्ति आय

C. जन्म के समय जीवन प्रत्याशा

D. सकल नाम निवेश दर

Ans. स्वास्थ्य एवं पोषण

Q 7. राज्य स्तरीय मानव विकास रिपोर्ट जारी करने वाला प्रथम राज्य है?

A. केरल

B. मध्य प्रदेश

C. मिजोरम

D. तमिलनाडु

Ans. मध्य प्रदेश

Q 8. शैक्षिक विकास सूचकांक (फरवरी, 2011) के अनुसार भारत के चार उच्चतम स्थान वाले राज्य हैं?

A. केरल, तमिलनाडु, पंजाब, दिल्ली 

B. केरल, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब

C. केरल, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र

D. केरल, तमिलनाडु, पं. बंगाल, कर्नाटक

Ans. केरल, तमिलनाडु, पंजाब, दिल्ली

Q 9. भारत में प्रच्छन्न बेरोजगारी सामान्यतः दिखती है? 

A. कृषि क्षेत्र में 

B. फैक्टरी क्षेत्र में

C. सेवा क्षेत्र में

D. इन सभी क्षेत्रों में

Ans. कृषि क्षेत्र में 

Q 10. किसी देश का आर्थिक विकास किस पर निर्भर करता है ?

A. प्राकृतिक संसाधन

B. पूँजी निर्माण

C. बाजार का आकार 

D. उपर्युक्त सभी 

Ans. उपर्युक्त सभी

Q 11. मानव विकास सूचकांक किसने बनाया था ?

A. UNCTAD

B. ASEAN

C. IBRD

D. UNDP

Ans. UNDP

Q 12. तेंदुलकर समिति ने भारत में गरीबी रेखा के नीचे की जनसंख्या का प्रतिशत कितना आकलित किया है? 

A. 27.2%

B. 37.2%

C. 22.2%

D. 32.7%

Ans.  37.2%

Q 13. किसी अर्थव्यवस्था में क्षेत्रों को सार्वजनिक और निजी में किस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है?

A. कच्ची सामग्रियों का प्रयोग 

B. आर्थिक गतिविधियों का स्वरूप

C. उद्यमों का स्वामित्व

D. रोजगार की शर्तें

Ans. उद्यमों का स्वामित्व

Q 14. ‘ड्रेन का सिद्धान्त’ (The Theory of Drain) किसने प्रतिपादित किया था ?

A. बाल गंगाधर तिलक

B. दादाभाई नौरोजी

C. गोपालकृष्ण गोखले 

D. गोविन्द राणाडे

Ans. दादाभाई नौरोजी

Q 15. भारत में राष्ट्रीय आय का आकलन सबसे पहले किसने किया था ?

A. महालनोबिस

B. दादाभाई नौरोजी

C. वी. के. आर. वी. राव

D. सरदार पटेल

Ans. दादाभाई नौरोजी

Q 16. राष्ट्रीय आय है?

A. बाजार मूल्य पर निबल राष्ट्रीय उत्पाद

B. उत्पादन लागत पर निबल राष्ट्रीय उत्पाद 

C. बाजार मूल्य पर निबल देशीय उत्पाद

D. उत्पादन लागत पर निबल देशीय उत्पाद

Ans. उत्पादन लागत पर निबल राष्ट्रीय उत्पाद 

Q 17. प्रतिव्यक्ति आय निकालने के लिए राष्ट्रीय आय को भाग दिया जाता है?

A. देश की कुल जनसंख्या से

B. कुल कार्यशील जनसंख्या से

C. देश के क्षेत्रफल से

D. प्रयुक्त पूँजी के परिमाण से

Ans. देश की कुल जनसंख्या से

Q 18. भारत में राष्ट्रीय आय का आकलन करने के लिए उत्तरदायी सरकारी एजेंसी है?

A. भारतीय सांख्यिकीय संगठन 

B. भारतीय रिजर्व बैंक

C. केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन

D. राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र अनुसंधान परिषद्

Ans. केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन

Q 19. निम्नलिखित में से आर्थिक विकास की बेहतर माप कौन-सी है?

A. सकल घरेलू उत्पाद 

B. प्रयोज्य आय

C. निबल राष्ट्रीय उत्पाद

D. प्रतिव्यक्ति आय

Ans. प्रतिव्यक्ति आय

Q 20. मूल्यहास किसके बराबर होता है?

A. सकल राष्ट्रीय उत्पाद – निबल राष्ट्रीय उत्पादन

B. निबल राष्ट्रीय उत्पादन – सकल राष्ट्रीय उत्पादन 

C. सकल राष्ट्रीय उत्पाद – वैयक्तिक आय

D. वैयक्तिक आय – वैयक्तिक कर

Ans. सकल राष्ट्रीय उत्पाद निबल राष्ट्रीय उत्पादन

Q 21. निम्नलिखित में से कौन-सी राष्ट्रीय आय के मापन की विधि नहीं है?

A. मूल्य वर्द्धित विधि

B. आय विधि

C. निवेश विधि

D. व्यय विधि

Ans. निवेश विधि

Q 22. राष्ट्रीय आय निकालने के लिए NNP में से किसे घटाया जाता है ?

A. अप्रत्यक्ष कर

B. पूँजी उपभोग छूट

C. इमदाद (Subsidy)

D. ब्याज

Ans. अप्रत्यक्ष कर

Q 23. GNP और NNP निकालने के लिए निम्न में से किसे घटाया जाता है?

A. ह्रास

B. ब्याज

C. कर

D. इमदाद

Ans. ह्रास

Q 24. निम्न में से किस क्षेत्र से भारत में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का सबसे बड़ा भाग प्राप्त होता है?

A. कृषि तथा संबंधित क्षेत्रों से

B. रक्षा तथा लोक प्रशासन से

C. सेवा क्षेत्र से

D. विनिर्माण, निर्माण, बिजली तथा गैस से

Ans. सेवा क्षेत्र से

Q 25. आय विधि से राष्ट्रीय आय का आकलन करते समय निम्नलिखित में से किसको शामिल नहीं किया जाता है?

A. किराया

B. मिश्रित आय

C. पेंशन

D. अवितरित आय

Ans. अवितरित आय

Q 26. सकल घरेलू उत्पाद इसका मुद्रा मूल्य है?

A. वस्तुओं और सेवाओं के स्टॉक का

B. एक वर्ष में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का

C. केवल बाजार के लिए उत्पादित वस्तुओं का 

D. बाजार के लिए और अपने उपयोग के लिए उत्पादित वस्तुओं का.

Ans. एक वर्ष में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का

Q 27. व्यय विधि के माध्यम से GNP की गणना में क्या शामिल नहीं किया जाता ?

A. सकल घरेलू निजी निवेश 

B. निबल विदेशी निवेश

C. मूल्यह्रास व्यय

D. निजी उपभोग व्यय

Ans. मूल्यह्रास व्यय

Q 28. सॉफ्ट करेन्सी से तात्पर्य है?

A. वह मुद्रा जिसकी आपूर्ति मांग की अपेक्षा अधिक हो

B. वह मुद्रा जिसकी आपूर्ति मांग की अपेक्षा कम हो

C. वह मुद्रा जिसकी मांग और आपूर्ति दोनों स्थिर हो 

D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Ans. वह मुद्रा जिसकी आपूर्ति मांग की अपेक्षा अधिक हो

Q 29. बाजार के नियम के प्रस्तुतकर्ता थे?

A. जे.बी. से

B. रिकार्डो

C. ए. सी. पिगाओ

D. माल्थस

Ans. जे.बी. से

Q 30. निम्नलिखित में वह वर्ग कौन है, जिसको मुद्रास्फीति के कारण सबसे अधिक हानि होती है?

A. देनदार 

B. लेनदार

C. व्यापारी वर्ग

D. वास्तविक परिसम्पत्तियों के धारक

Ans. लेनदार

Disclaimer 

ऊपर ICAR IARI Technician T-1 Economic Practice Paper 1 में साँझा किये गये प्रश्न उत्तर शिक्षा के उद्देश्य से दिए गये है. अगर प्रश्नों में किसी भी प्रकार की त्रुटी पाई जाती है. तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप एडमिन से बात करके इन्हें सही करवा सकते है. इनमे से सभी प्रश्न या कोई भी प्रशन ग्राम सेवक परीक्षा में आएगा या नही इसकी हम कोई गारंटी नही लेते है. 

Join WhatsApp Group Join Now
Join telegram Chennel Join Now

Leave a Comment

सरकारी नौकरी अपडेट पाने के लिए WhatsApp Join करें