भारत सरकार ने Digital Payment को सरल बनाने के लिए लांच किया E Rupee Digital Payment

Join telegram Chennel Join Now
Join WhatsApp Group Join Now

E Rupee Digital Payment: दोस्तो वर्तमान समय में भारत हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है। जिस प्रकार भारत में digitalization को बढ़ावा दिया जा रहा है वो समय दूर नहीं जब भारत पूर्ण रूप से डिजिटल हो जायेगा। दोस्तो भारत digitalisation हो रहा है इसका एक सबूत E Rupi का शुरू होना कह सकते हैं। आज के लेख का उद्देश आपको E Rupee के विषय में बताना ही है। हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे e Rupee क्या है, e Rupee का लाभ क्या है एवम भविष्य में e Rupee क्या क्या संभावनाएं हो सकते है। 

E Rupi digital payment
E Rupi digital payment

E Rupee

भारत ने वर्ष 2022 में पहली बार Central Bank Digital Currency(CBDC) या E Rupi को लॉन्च किया। ई रुपया एक वित्तीय तकनीक है जो भारतीय रुपया को इलेक्ट्रॉनिक रूप में व्यवस्थित करने का एक प्रयास है। यह डिजिटल मुद्रा के रूप में कार्य करता है और इंटरनेट या मोबाइल ऐप के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया को आसान एवम सरल बनाता है।

इसके माध्यम से आप ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं, बिल भुगतान कर सकते हैं और अन्य व्यापारिक लेन-देन कर सकते हैं। इसके साथ, आप अपने बैंक खाते से सीधे पैसे भी भेज सकते हैं। यह आसान, तेज और सुरक्षित तरीके से व्यापारियों और उपभोक्ताओं के बीच वित्तीय संचार को सुनिश्चित करता है।

How to Increase the Demand of Digital Currency 

Digital currency को मार्केट में बढ़ावा देने के लिए RBI निम्नलिखित प्रयास कर रहा है:

  • E Rupi को कागज़ी मुद्रा और सिक्कों के समान denomination में जारी किये जाएँगे तथा mediators, यानी बैंकों के माध्यम से  distribute किये जाएँगे।
  • लेन-देन इसमें भागीदार बैंकों द्वारा पेश किये गए डिजिटल वॉलेट (Digital Wallet) के सहायता से होगा और मोबाइल फोन द्वारा या किसी अन्य उपकरण द्वारा किया जाएगा।
  • लेन देन को व्यक्ति से व्यक्ति या व्यक्ति से व्यापारी द्वारा किया जाएगा।
  • व्यक्ति से व्यक्ति लेनदेन में QR code का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
  • User बैंको से डिजिटल टोकन बिल्कुल उसी तरह से निकल सकेंगे जिस तरह से आज के समय धन राशि को निकलते है।
  • डिजीटल टोकन को अपने वॉलेट में रख सकते है ।

Types of E Rupee

ई रूपी मुख्य रूप से दो प्रकार के है:

1.Retail E Rupee

2. Wholesale E Rupee

1.Retail E Rupee

यह मुख्य रूप से रिटेल में लेन-देन के लिये कैश का electronic संस्करण है, जिसका संभावित रूप से लगभग सभी व्यक्तियों द्वारा उपयोग किया जा सकता है और यह भुगतान एवं disposal के लिये सुरक्षित धन  तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करता है।

2. Wholesale Rupee

इसे कुछ चुनिंदा वित्तीय संस्थानों द्वारा उपयोग किया जाता है। इस तकनीक के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियों (G-Sec) और इंटरबैंक लेन-देन से जुड़े वित्तीय लेन-देन को किया जाता है।

Benefits of E Rupee

E Rupi के कई लाभ हैं जैसे:

1.Reducing dependence on dollar

E Rupi के माध्यम से डॉलर पर निर्भरता इस प्रकार काम करेगी कि यह एक डिजिटल मुद्रा होगी जो भारतीय रुपया के समान होगी। इसे आप अपने डिजिटल वॉलेट में रख सकते हैं और इसका उपयोग विभिन्न ऑनलाइन लेनदेनों में कर सकते हैं। इसका मुख्य लाभ यह होगा कि इससे आपको डॉलर या दूसरी मुद्राओं के लिए निर्भरता कम होगी और आप आसानी से अपने व्यापारिक या व्यक्तिगत लेनदेन को संपादित कर सकेंगे।

2.Reduction in cost of maintaining physical currency

E Rupi के माध्यम से भौतिक मुद्रा को बनाए रखने की लागत में कटौती होगी क्योंकि यह एक डिजिटल मुद्रा होगी। इसमें कागज़ी नोटों की छपाई और व्यय की ज़रूरत नहीं होगी, जो भौतिक मुद्राओं के निर्माण के लिए खर्च होता है। इससे लॉगिस्टिक और मैन्युअल प्रक्रियाओं में भी कटौती होगी, जो इसे और भी कारगर और कार्यक्षम बनाएगी।

3. Regulated Arbitration

E Rupi में विनियमित मध्यस्थता के कई लाभ हो सकते हैं। यह एक सुरक्षित और निजीता में बेहतरीन विकल्प हो सकता है क्योंकि आपकी वित्तीय जानकारी को सुरक्षित रखा जाएगा। इसके साथ ही, आपको भुगतान करने के लिए बार-बार नकदी नहीं लेना पड़ेगा, जिससे आपका समय और मेहनत बचेगा। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक मुद्रा के माध्यम से आप आसानी से ऑनलाइन खरीदारी और भुगतान कर सकते हैं। यह आपको बैंक खाते की जरूरत नहीं होगी और आपके लिए अधिक सुविधाजनक हो सकता है।

4. Easy To Use

ई रूपी का उपयोग करना आसान हो सकता है क्योंकि यह एक आधारित और सुरक्षित तरीका हो सकता है अपने वित्तीय लेनदेन को करने का। आप आसानी से इलेक्ट्रॉनिक मुद्रा के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं और नकदी की जरूरत नहीं होती है। इसके साथ ही, आप अपने खाते की स्थिति को भी नियंत्रित कर सकते हैं और अपने वित्तीय जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं।

और जानकारी

FAQ ‘s

Q.1: E Rupee और UPI payment में क्या अंतर है?

Ans: ई रूपी एक राष्ट्रीय डिजिटल मुद्रा है, जो केंद्र सरकार द्वारा जारी की जाती है, जबकि UPI (Unified Payments Interface) एक भुगतान प्रणाली है जिसे भारतीय बैंकों द्वारा प्रबंधित किया जाता है।

Q.2: ई रूपी का उपयोग करने के लिए क्या आवश्यक है?

Ans: ई रुपये का उपयोग करने के लिए आपको एक डिजिटल भुगतान ऐप या वेबसाइट की आवश्यकता होगी। आपको इस ऐप या वेबसाइट पर अपनी register करनी होगी और अपने खाते को जोड़ना होगा। 

Conclusion

दोस्तो हम आशा करते हैं कि आपको Rupi के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। इस लेख के माध्यम से हमने आपको बताया e Rupi क्या है, उद्देश क्या है e Rupi का एवम इसके लाभ क्या है। अंत तक लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Join WhatsApp Group Join Now
Join telegram Chennel Join Now

Leave a Comment

सरकारी नौकरी अपडेट पाने के लिए WhatsApp Join करें