राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में आने वाले हिंदी के 25 महत्वपूर्ण प्रशन

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में आने वाले हिंदी के 30 महत्वपूर्ण प्रशन| 25 Hindi Subject Important Questions for Rajasthan Constable Exam 2021 राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में पूछे जाने वाले Hindi के महत्वपूर्ण (Important) प्रश्न – राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा जल्द ही आयोजित होने वाले है. कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड आने वाले जनवरी महीने के दुसरे Week में जारी किये जा सकते है. उम्मीदवार की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. और जिन आवेदकों ने अभी तक तैयारी शुरु नही की है जल्द से जल्द शुरु कर दे.  

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में आने वाले हिंदी के 25 महत्वपूर्ण प्रशन
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में आने वाले हिंदी के 25 महत्वपूर्ण प्रशन

जिन आवेदकों की तैयारी पूरी हो गयी है वे सभी इसके सिलेबस का Revision करने में लग गये है वहीं कुछ उम्मीदवार इसके Practice Test भी दे रहे है. इन सभी के revision में हेल्प करने के लिए हम आपके लिए राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में पूछे जाने वाले कुछ जरुरी सवाल लेकर आये है. यह सभी प्रश्न हिंदी विषय से जुड़े है जो की निचे दिए गये है. इनकी उत्तर कुंजी इस पोस्ट के आखिरी में दी गयी है जहाँ से आप अपना उत्तर मिला सकते है. 

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में आने वाले हिंदी के 30 महत्वपूर्ण प्रशन

Q.1) निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों में किस अशुद्ध वाक्य में वचन सम्बन्धी अशुद्धि है? 

  1. वह दिल्ली से वापस लौट आया |
  2. यह स्थान पत्नियों के बैठने का है|
  3. अनेकों राजा इस लड़ाई में सम्मिलित हुए |
  4. मैं आपका दर्शन करने आया हूँ|

Ans. अनेकों राजा इस लड़ाई में सम्मिलित हुए 

Q.2) निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों में किस अशुद्ध वाक्य में संज्ञा सम्बन्धी अशुद्धि है? 

  1. नीलगिरि पर्वत पर चढ़ना कठिन है ।
  2. वृक्षों पर कोयल बोल रही है।
  3. पहाड़ी नाले अपने साथ उपजाऊ भूमि लाते हैं।
  4. निरपराधी को दण्ड देना अनुचित है।

Ans. वृक्षों पर कोयल बोल रही है।

Q.3) निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों में किस अशुद्ध वाक्य में पुनरुक्ति की अशुद्धि है? 

  1. वह अनेकों भाषाएँ जानता है|
  2. गुणवान् स्त्री का सर्वत्र सम्मान होता है|
  3. पुराणी बातों को फिर से न दोहराइये |
  4. मेरे बड़े भाई ने बीस वर्ष की आयु में एम.एम. कर लिया था |

Ans. पुराणी बातों को फिर से न दोहराइये

Q.4) निम्नलिखित में से सही वाक्य है- 

  1. राजा ने चोर को मृत्यु दंड की सज़ा दी।
  2. राजा ने चोर को मृत्यु दंड दिया
  3. मृत्यु दंड दिया राजा ने चोर को
  4. छोर को दिया मृत्यु दंड राजा ने

Ans. राजा ने चोर को मृत्यु दंड दिया

Q.5) निम्नलिखित में से सही वाक्य है- 

  1. हम हमारी पुस्तकें बेचते हैं|
  2. हम अपनी पुस्तक को बेचते हैं|
  3. हम अपनी पुस्तकें बेचते हैं|
  4. हम हमारी पुस्तक बेचते हैं|

Ans. हम अपनी पुस्तकें बेचते हैं|

👉अन्य सरकारी नौकरियों के बारे में यहाँ पर जाने 🗞️
1. राजस्थान REET के 20 हजार पदों को बढ़ाया गया
2. Rajasthan RPSC Exam Calendar 2022
3. राजस्थान SI रिजल्ट जारी, यहाँ पर देखे
4. Rajasthan Roadways Bharti 2021
5. कर्मचारी राज्य बिमा निगम भर्ती 2022 3847 पदों पर
6. मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना 2022
7. RPSC Second Grade Bharti 2021 का नोटीफिकेसन जल्द होगा जारी
8. प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना जॉब पाने के लिए यहाँ पर क्लिक करें

Q.6) आशंका/भय: आशंका है अनिष्ट की संभावना से मन में संशय की प्राप्ति; भय का आशय है- 

  1. किसी चीज को देखकर डर जाना
  2. किसी के द्वारा भय खा जाना
  3. अनिष्ट की उपस्थिति या संभावना से मन में उत्पन्न व्याकुलता का भाव |
  4. वेदना के साथ भय

Ans. अनिष्ट की उपस्थिति या संभावना से मन में उत्पन्न व्याकुलता का भाव

Q.7) प्रलाप/विलाप: प्रलाप का आशय है व्यर्थ की बकवास या बड़बड़ करना; किन्तु विलाप का आशय है? 

  1. आँसुओं से सबको धो डालना
  2. जोर-जोर से रोना
  3. रोने की आवाज सुनाई देना
  4. रोकर दुख प्रकट करने की क्रिया या भाव

Ans. रोकर दुख प्रकट करने की क्रिया या भाव

Q.8) अपराध/पाप: सामाजिक कानून का उल्लंघन अपराध है। जैसे- हत्या। जबकि पाप- 

  1. थोड़ी बेहोशी होना, अर्द्धनिद्रा में होना
  2. लड़ाई करना
  3. नैतिक नियमों का उल्लंघन ‘पाप’ है। जैसे- झूठ बोलना।
  4. अपनी चेतना के परे होना

Ans. नैतिक नियमों का उल्लंघन ‘पाप’ है। जैसे- झूठ बोलना।

Q.9) ईर्ष्या/द्वेष: ईर्ष्या-दूसरे के उत्कर्ष को न देख सकने या सुनने की बुद्धि; किन्तु द्वेष का आशय है- 

  1. घृणावश या शत्रुतावश किसी का विरोध करने का स्थायीभाव
  2. घृणा करना
  3. घृणा समभाव से करना
  4. घृणा द्वेष के साथ करना

Ans. घृणावश या शत्रुतावश किसी का विरोध करने का स्थायीभाव

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में आने वाले हिंदी के 30 महत्वपूर्ण प्रशन

Q.10) आदरणीय/पूज्य: आदरणीय का अर्थ है अपने से बड़ो के प्रति सम्मान, वहीं पूज्य का अर्थ- 

  1. पिता की आज्ञा मानना
  2. सबका सम्मान करना
  3. किसी की अवमानना न करना
  4. माता, पिता, अग्रज एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान पूर्वक आचरण

Ans. माता, पिता, अग्रज एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान पूर्वक आचरण

Q.11) कृपा/दया: कृपा का अर्थ है किसी का दुःख दूर करने का प्रयास। किन्तु दया का आशय है- 

  1. अनुभूति जताना।
  2. अनिष्ठ कार्य करना
  3. किसी के दुःख से प्रभावित होना।
  4. किसी के दुःख से प्रभावित होकर अपनी अनुभूति जताना।

Ans. किसी के दुःख से प्रभावित होकर अपनी अनुभूति जताना

Q.12) अस्त्र/शस्त्र: अस्त्र का अर्थ है फेंककर शत्रु पर चलाया जाने वाला हथियार; किन्तु शस्त्र है- 

  1. हाथ में लेकर मारने का हथियार
  2. शस्त्र अस्त्र की अपेक्षा अच्छा होता है
  3. हाथ में लेकर खदेड़कर मारना
  4. वह अस्त्र जो काफी दूर से ही फेंककर चलाया जाता हो

Ans. हाथ में लेकर मारने का हथियार

Q.13) अनुरोध/आग्रह: अनुरोध- विनयपूर्वक याचना है तो आग्रह का आशय है- 

  1. इसकी कदापि उपेक्षा करना
  2. अधिकार-भावना से उदभुत याचना
  3. अधिकार-भावना से सह्रदय याचना करना
  4. अधिकार-भावना को स्वीकार करना

Ans. अधिकार-भावना से उदभुत याचना

Q.14) अस्वाभाविक/अलौकिक: अस्वाभाविक का अर्थ है जो प्रकृति के नियमों के विरुद्ध हो जबकि अलौकिक का अर्थ है- 

  1. जो सामान्यत: लोक या दुनिया में न पाया जाये
  2. जो दुनिया में पाया जाता है|
  3. जो खुदाई में प्राप्त है
  4. सांसारिक होकर भी अधिकता से न मिले

Ans. जो सामान्यत: लोक या दुनिया में न पाया जाये

Q.15) अनुपम/अद्वितीय: अनुपम का आशय है कि जिसकी उपमा किसी अन्य से न दी जा सके, वहीं अद्वितीय का आशय है- 

  1. पहला और दूसरा एक सदृश
  2. पहले के समान दूसरा न हो
  3. दूसरे के समान पहला
  4. जिसके समान दूसरा न हो

Ans. जिसके समान दूसरा न हो

Q.16) भारत वर्ष में हिन्दी को आप किस वर्ग में रखेंगे? 

  1. राजभाषा
  2. राष्ट्रभाषा
  3. विभाषा
  4. तकनीकी भाषा

Ans. राजभाषा

Q.17) हिन्दी की विशिष्ट बोली ‘ब्रजभाषा’ किस रूप में सबसे अधिक प्रसिद्ध है? 

  1. राजभाषा
  2. तकनीकी भाषा
  3. राष्ट्रभाषा
  4. काव्यभाषा

Ans. काव्यभाषा

Q.18) ‘ढूँढाडी’ बोली है- 

  1. पश्चिम राजस्थान की
  2. पूर्वी राजस्थान की
  3. दक्षिणी राजस्थान की
  4. उतरी राजस्थान की

Ans. पूर्वी राजस्थान की

Q.19) निम्नलिखित में से कौनसी-सी बोली अथवा भाषा हिन्दी के अंतर्गत नहीं आती है? 

  1. कन्नौजी
  2. बांगरू
  3. अवधी
  4. तेलुगू

Ans. तेलुगू

Q.20) हिन्दी किस भाषा-परिवार की भाषा है? 

  1. भारोपीय
  2. द्रविड़
  3. आस्ट्रिक
  4. चीनी-तिब्बती

Ans. भारोपीय

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में आने वाले हिंदी के 30 महत्वपूर्ण प्रशन

Q.21) भारत में सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा कौनसी है? 

  1. हिन्दी
  2. संस्कृत
  3. तमिल
  4. उर्दू

Ans. हिन्दी

Q.22) ‘हिन्दी’ भाषा का जन्म हुआ है- 

  1. वैदिक संस्कृत से
  2. लौकिक संस्कृत से
  3. पालि-प्राकृत से
  4. अपभ्रंश से

Ans. अपभ्रंश से

Q.23) ‘ब्रजबुलि’ नाम से जानी जाती है- 

  1. पंजाबी
  2. मराठी
  3. गुजराती
  4. पुरानी बंगला

Ans. पुरानी बंगला

Q.24) निम्नलिखित में से कौनसी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है? 

  1. गुजराती
  2. उड़िया
  3. मराठी
  4. सिंधी

Ans. मराठी

Q.25) अधिकतर भारतीय भाषाओँ का विकास किस लिपि से हुआ? 

  1. शारदा लिपि
  2. खरोष्ठी लिपि
  3. कुटिल लिपि
  4. ब्राह्री लिपि

Ans. ब्राह्री लिपि

उत्तर कुंजी (Answer Sheet)| राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में आने वाले हिंदी (Hindi) के 30 महत्वपूर्ण प्रशन

सभी प्रशनों के उत्तर उनके Options के बाद ही लिख दिए गये है. आप प्रशन के ख़तम होने के बाद एक हाईलाइट किया हुआ उत्तर (Ans) देख सकते है. अगर किसी भी प्रशन का उत्तर आपको गलत लगता है तो आप हमारे WhatsApp Group में ज्वाइन होकर एडमिन को मेसेज कर सकते है. 

राजस्थान कांस्टेबल भर्ती से जुड़े अन्य प्रैक्टिस टेस्ट
1. पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में आने वाले कंप्यूटर के 30 महत्वपूर्ण प्रशन
2. पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में आने वाले इतिहास के 30 महत्वपूर्ण प्रशन

Disclaimer 

ऊपर साँझा किये गये प्रश्न उत्तर शिक्षा के उद्देश्य से दिए गये है. अगर प्रश्नों में किसी भी प्रकार की त्रुटी पाई जाती है. तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप एडमिन से बात करके इन्हें सही करवा सकते है. इनमे से सभी प्रश्न या कोई भी प्रशन ग्राम सेवक परीक्षा में आएगा या नही इसकी हम कोई गारंटी नही लेते है. 

Leave a Comment