Nagaur Nagar Palika Bharti 2022 नागौर नगर पालिका में भर्ती का नोटिफिकेशन

Join telegram Chennel Join Now
Join WhatsApp Group Join Now

Nagaur Nagar Palika Bharti 2022 | Nagaur Nagar Palika Recruitment 2022  नागौर नगर पालिका भर्ती नोटिफिकेशन जारी  –  नागौर नगर पालिका भर्ती ने कनिष्ठ तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, MIS मैनेजर और शहरी रोजगार सहायक, के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है इन पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते नागौर नगर निगम भर्ती में ऑफलाइन आवेदन करने की विस्तृत प्रक्रिया आगे बताई गई है. Nagaur Nagar Palika Recruitment 2022 का आयोजन इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के दवारा नगर निगम परिषद पालिकाओं में भर्ती की जा रही है. 

अगर आप Nagaur Nagar Palika Bharti Offline Application, भरना चाहते है तो अपना आवेदन पत्र स्वप्रमाणित शैक्षणिक डाक्यूमेंट्स के साथ दिनांक 25 जुलाई 2022 तक कार्यालय जिला कलक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक नागौर में प्रस्तुत कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2022 तक रखी गयी है. Nagaur Nagar Palika Bharti 2022 की Application Fee, Last Date, Age, Education Qualification आदि बातों की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है.  

Nagaur Nagar Palika Bharti 2022
Nagaur Nagar Palika Bharti 2022

Nagaur Nagar Palika Vacancy Details 2022

नागौर नगर पालिका भर्ती 2022 नोटिफिकेशन अलग-अलग प्रकार के पदों के लिए जारी किया गया है इसकी विस्तृत जानकारी निचे दी गयी है:

Post NameNo Posts
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री /डिप्लोमा)31
लेखा सहायक17
MIS मैनेजर17
शहरी रोजगार सहायक36

Nagaur Nagar Palika Bharti 2022 Age Limit

  • Minimum Age –  21 Years 
  • Maximum Age – 40 Years 

Nagaur Nagar Palika Bharti 2022 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गयी है.और आयु की गणना 1 जून 2022 को आधार मानकर की जाएगी। आयु में छुट हर केटेगरी के रिजर्वेशन प्रावधानों के अनुसार दी जाएगी.  

Nagaur Nagar Palika Bharti Application Fee

नागौर नगर पालिका भर्ती 2022 में आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार की  कोई आवेदन शुल्क नही ली जाएगी. यानि इसका ऑफलाइन आवेदन निशुल्क रखा गया है. 

Nagaur Nagar Palika Recruitment 2022 Educational Qualifications

Nagaur Nagar Palika Bharti Eligibility Criteria 

नागौर नगर पालिका भर्ती 2022 में शामिल किये गये कनिष्ठ तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, MIS मैनेजर और शहरी रोजगार सहायक, पदों पर आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित शेक्षणिक योग्यता होनी जरुरी है: 


पद का नाम
शैक्षणिक योग्यता
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री /डिप्लोमा)सिविल अभियांत्रिकी में डिग्री/ डिप्लोमा
लेखा सहायकबी.कॉम / सी. ए. इन्टरमिडियेट (आई.पी.सी.) / ICWA (इन्टर) / कम्पनी सेकेण्डरी (इन्टर)
MIS मैनेजरBCA
शहरी रोजगार सहायक12th + RSCIT कोर्स उत्तीर्ण

Nagaur Nagar Palika Bharti Salary 

नागौर नगर पालिका भर्ती 2022 में शामिल सभी पदों के लिए अलग-अलग सैलरी का प्रावधान है. इन सभी पदों की अनुसार सैलरी का वर्गीकरण निम्न प्रकार है: 

Post NameSalary per Month
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री /डिप्लोमा)20,000/-
लेखा सहायक12,000/-
MIS मैनेजर12,000/-
शहरी रोजगार सहायक7,500/-

नागौर नगर पालिका भर्ती आवश्यक शर्तें व नियम

नागौर नगर पालिका भर्ती 2022 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार विभाग द्वारा रखी गयी शर्तो को एक बार अच्छे से पढ़ ले. उसके बाद ही आवेदन फॉर्म भरने जाये. यह सभी शर्ति निम्न प्रकार है: 

  1. संविदा भर्ती पूर्णतया मैरिट के आधार पर होगी इसके लिए साक्षात्कार हेतु कोई प्रावधान नही रखा गया है।
  2. संविदा अभ्यर्थियों के प्राप्त आवेदनों आधार पर संविदा पदों की पदवार निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्ताकों के आधार पर मैरिट तैयार की जावेगी।
  3. कनिष्ठ तकनिकी सहायक पद हेतु 80 प्रतिशत पद डिग्री धारियों तथा 20 प्रतिशत पद डिप्लोमा धारियो से भरे जावेगें।
  4. संविदा नियुक्ति प्रथमतः 31.03.203 तक प्रभावी रहेगी।
  5. चयनोपरान्त एक अभ्यर्थी द्वारा केवल एक ही निकाय में अनुबन्ध किया जावेगा एक से अधिक अनुबंध करने पर संविदा नियुक्ति अनुबंध स्वतः ही निरस्त माना जावेगी। ( हइस आशय का शपथ पत्र अनिवार्य है।) चयनित अभ्यर्थी का पदस्थापन परिशिष्ठ-1 अनुसार जिला नागौर के किसी भी निकाय में जरिये लॉटरी से किया जावेगा। चयनित अभ्यर्थी स्थान विशेष पर पद स्थापन्न की मांग नही कर सकेगा। लॉटरी द्वारा आंवटन स्थान पर कार्य ग्रहण नही करने पर 03 दिवस पश्चात् आरक्षित सूची (वेटिंग लिस्ट) से अभ्यर्थी को संविदा पर नियुक्ति दी जावेगी।
  6. शहरी रोजगार संविदा पद हेतु स्नात्तक + RSCIT के प्राप्तांको के आधार पर की जावेगी परन्तु मैरिट लिस्ट का संधारण केवल स्नात्तक डिग्री के प्राप्तांक के आधार पर ही किया जावेगा।
  7. संविदा भर्ती में आवेदन पूर्णतयः निःशुल्क है। आवेदन पत्र नागौर जिला की वेबसाईट http://nagaur.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
  8. संविदा भर्ती के पदों का आरक्षण राजस्थान सरकार द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 11.01.2022 के आधार पर निर्धारित होगा।
  9. आयु – न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष (दिनांक 01.06.2022 तक) एवं कार्मिक विभाग के आदेश दिनांक 11.01.2022 के अनुसार वर्ग की पात्रता अनुसार छुट देय होगी।
  10. आवेदन पत्र A-4 साईज के कागज पर निर्धारित प्रारूप में पूर्णतया भर कर नगर परिषद्, नागौर में निर्धारित तिथि तक जमा करवाने होगे। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जावेगी।
  11. आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धि प्रमाण पत्र की स्वयं प्रमाणित प्रतिलिपि प्रस्तुत करनी होगी। आरक्षण हेतु सम्बन्धित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होगें। आयु का निर्धारण 10वी. कक्षा की अंकतालिका/जन्मप्रमाण पत्र के आधार पर होगा। चरित्र प्रमाण पत्र/स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के साथ ही विवाह/ संतान सम्बन्धि प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज जो भी आवश्यक हो आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत कर सकते है तथा संविदा नियुक्ति के समय दस्तावेजो की मूल प्रतियाँ लानी आवश्यक होगी। अन्यथा संविदा नियुक्ति नही दी जावेगी।
  12. आवेदन की सभी प्रविष्टिया पूर्ण होनी आवश्यक है तथा तदानुसार सभी प्रमाण पत्रों की स्व प्रमाणित फोटो प्रतियॉ संलग्न होने आवश्यक है, अपूर्ण आवेदन पर कोई विचार नही किया जावेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
  13. संविदा कार्मिको की नियुक्ति के लिए अनुबंध सम्बन्धित आंवटित नगर परिषद/नगरपालिका द्वारा सम्पादित किया जावेगा
  14. संविदा कार्मिक की सेवाएं संतोषप्रद नही होने पर संविदा से पृथक किया जा सकेगा।
  15. अभ्यर्थी राजस्थान में किसी भी योजना से अनियमित/गबन/पदीय दायित्वो के प्रति लापरवाही के आरोपो में ब्लैक लिस्टेड, संविदा पृथक किये गये अभ्यर्थी आवेदन योग्य नही माने जावेगें। चयनित अभ्यथी को अनुबंध के साथ आशय का शपथ पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
  16. किसी भी तरह का विवाद होने पर जिला परियोजना समन्वय समिति नागौर का निर्णय मान्य होगा।
  17. उक्त संविदा अनुबंध व शर्ते कार्मिक विभाग की अधिसूचना संख्य E.1(14)DOP/A-2/2014 Jaipur दिनांक 11.01.2022 के प्रावधानों के अन्तर्गत अनिवार्यतः/ पूर्णरूपेण लागू रहेगी। सुलभ सन्दर्भ हेतु उक्त अधिसूचना कार्मिक विभाग की साईट पर उपलब्ध है।

How to Apply for Nagaur Nagar Palika Recruitment 2022

राजस्थान नागौर नगर पालिका भर्ती 2022 में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भर कर उसके साथ अपने सेल्फ अटेस्टेड दस्तावेजों के साथ 25 जुलाई 2022 तक कार्यालय जिला कलक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक नागौर में पहुँचाना होगा. आवेदन तिथि के बाद मिलने वाले फॉर्म को मान्यता नही दी जाएगी. आवेदन फॉर्म में आपको अपनी जानकारी जैसे की नाम, पिता / पति का नाम जाति मूल निवासी, आयु, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता स्थायी पता, वर्ग जिसके लिये आवेदन किया जा रहा है आदि हिंदी भाषा में दर्ज करनी होगी. Nagaur Nagar Palika Application Form PDF Link हमने इस पोस्ट के लास्ट में दिया है. आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरुरी शेक्षणिक दस्तावेज की फोटो कॉपी को सेल्फ अटेस्ट करके अटेच कर देना है. ध्यान रहे आवेदन फॉर्म में भरी गयी सभी जानकारियां सही हो और आपके दस्तावेजों के साथ मेल खा रही हो. फॉर्म में आपकी एक हाल ही में खिची गयी फोट भी लगायें. 

Useful Links for Nagaur Nagar Palika Recruitment 2022

इस भर्ती से जुडी अधिक जानकारी के लिए Telegram Group Join करें Click here
Download Application FormClick here
Official NotificationClick here
Official WebsiteClick here
अन्य सरकारी नौकरी के अपडेट यहाँ पायेंClick here

 

FAQs for Nagaur Nagar Palika Recruitment 2022

  1. नागौर नगर पालिका भर्ती आवेदन फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?  

    Ans. Nagaur Nagar Palika Bharti Application Form Download Link इस पोस्ट में ऊपर दी गयी है. 

  2. नागौर नगर पालिका भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि क्या है? 

    Ans. Nagaur Nagar Palika Bharti Offline Application Last Date 25 जुलाई 2022 भरे जाएगे |

Join WhatsApp Group Join Now
Join telegram Chennel Join Now

Leave a Comment