सरकार का बड़ा आदेश अब से फ्री में आधार कार्ड अपडेट होगा, जल्द करवा लें अपडेट: Free Aadhar Card Update

Join telegram Chennel Join Now
Join WhatsApp Group Join Now

Free Aadhar Card Update: दोस्तो आज के समय में आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट हो चुका है जिसकी जरूरत हमें हर जगह पड़ती रहती है। आधार कार्ड बनने के बाद यदि कभी आपका Aadhar Card में कुछ गलती हो जाए तो उसमें सुधार कैसे किया जाए? इन सभी विषयों के बारे में आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि free Aadhar card update कैसे किया जाए ? आधार कार्ड में गलतियों को कैसे सुधारा जाए? आदि सभी विषयों पर आपको विस्तार पूर्वक हम बताएंगे। इसलिए आप अंत तक हमारे इस आर्टिकल को अवश्य पढ़ें।

Free Aadhar Card Update
Free Aadhar Card Update

Free Aadhar card update

UIDAI के द्वारा आधार कार्ड का अपडेट ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीकों से सुनिश्चित किया गया है। हम आपको दोनों तरीकों का विस्तार पूर्वक वर्णन करेंगे।

1.Offline Method (Free Aadhar card update) 

ऑफलाइन मेथड में आप आधार सेवा केंद्र में जाकर Free Aadhar card update कर सकते हैं। आधार सेवा केंद्र में जाकर आपको क्या करना है उसकी जानकारी हम आपको निम्नलिखित पदों में दे रहे हैं।

  • सर्वप्रथम आपको आधार सेवा केंद्र से आधार अपडेट या सुधार फॉर्म लेना है।
  • फॉर्म में आप उस चीज को फिल कर दें जिसे आप अपडेट कराना चाहते हैं।
  •  फॉर्म सुधार की एक कॉपी आप चाहे तो अपने पास रख सकते है।
  • अब आप अपने डॉक्यूमेंट के साथ फॉर्म को जमा कर सकते हैं।
  • आपको अपडेट या सुधार के लिए enrollment center  पर 25 रुपये देना होगा।enrollment center पर अपडेट किए गए अपने बायोमेट्रिक डेटा, फोटो, मोबाइल नंबर आदि सहित अपने सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस तरह आधार सेवा केंद्र पर आपका Aadhar card update की प्रक्रिया हो जाएगी।

2. Online method (Free Aadhar card update) 

यदि आप अपने आधार कार्ड को घर पर बैठकर ऑनलाइन तरीके से Free Aadhar card update करना चाहते हैं तो इसका विस्तार पूर्वक वर्णन हम आपको पॉइंट वाइज कर रहे है।

Step 1: सर्वप्रथम आप आधार सेल्फ सेंटर अपडेट के पोर्टल पर जाएं।

Step 2: यदि आपके पास valid address का proof है तो” proceed  to address”पर क्लिक करें।

Step 3: तत्पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा। आपको अपने 12 डिजिट आधार कार्ड का नंबर दर्ज करने के लिए बोला जाएगा।आपको अपने आधार कार्ड का नंबर वहां पर दर्ज करना है तथा सेंड द ओटीपी पर क्लिक करना है।

Step 4: उसके बाद आपके मोबाइल पर जो आधार कार्ड से लिंक है उस पर मैसेज आएगा।

Step 5: आधार कार्ड में login करने के लिए आपको वह ओटीपी यहां पर दर्ज करना है।

Step 6: आपके सामने एक नए पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको “Update Address by Address Proof” विकल्प या “Update Address vis Secret Code” विकल्प को सेलेक्ट करना है।

Step 7: प्रूफ  में अपना आवासीय पता दर्ज करना है। उसके बाद perview के बटन पर क्लिक करना है।

Step 8: अगर आप अपना पता edit करना चाहते हैं, तो “Modify”  पर क्लिक करें और डिक्लेरेशन को सिलेक्ट  करके “Submit” बटन पर क्लिक करना है।

Step 9: उस डॉक्यूमेंट के  प्रकार का चयन करें जिसे आप वेरिफिकेशन के लिएप्रूफ ऑफ एड्रेस  के रूप में पेश करने  वाले है और पते के प्रमाण को  स्कैन करके अपलोड करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।

आपका Free Aadhar card update रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया जाएगा और 14 डिजिट का URN जेनरेट कर दिया जायेगा।आधार पता अपडेट स्टेटस को जानने के लिए आप अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) का प्रयोग कर सकते हैं। एक बार अपडेट करने के बाद, आप अपडेट किया गया आधार  डाउनलोड करके  प्रिंट आउट को प्राप्त कर ले।

Adhar card में ऑनलाइन तरीके से कौन सी जानकारी बदल सकते हैं

आधार कार्ड में आप ऑनलाइन तरीके से अपने संपूर्ण जानकारी को बदल सकते हैं जैसे_

  • नाम
  • पता
  • मोबाइल नंबर
  • डेट ऑफ बर्थ
  • पिता या पति का नाम।

Adhar Card Update के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट

जब भी आप अपने Free Aadhar card update करेंगे तो आपको कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी। डॉक्यूमेंट का विवरण हम आपको पॉइंट वाइज नीचे प्रदान कर रहे हैं।

नाम बदलने हेतु

  • कक्षा 10 या 12 की मार्कशीट 
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • भारत सरकार द्वारा जारी कोई पहचान पत्र
  • बैंक का पासबुक 
  • राशन कार्ड की फोटोकॉपी
  • कानूनी रूप से स्वीकार किया गया नाम परिवर्तन प्रमाण पत्र 
  • एक उचित लेटरहेड पर आवेदक की फोटो वाला पहचान प्रमाण पत्र जो राजपत्रित या तहसीलदार द्वारा जारी  किया गया हो।

पता बदलने हेतु

  • आवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट
  • बैंक का पासबुक
  • पिछले 3 माह का बिजली बिल
  • पिछले 3माह का जल बिल
  • पिछले 3माह का प्रॉपर्टी टैक्स राशिद
  • लेटरहेड पर बैंक द्वारा साइन  की हुई फोटो और लेटर
  • रजिस्टर्ड कार्यालय द्वारा जारी कंपनी के लेटरहेड पर साइन की हुई फोटो और लेटर।

जन्म तिथि हेतु

  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट
  • तहसीलदार या राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी किए गए उनके लेटरहेड पर जन्म प्रमाण पत्र की तारीख

Free Aadhar Card Update की अंतिम तिथि

दोस्तों Unique Identification Authority of India(UIDAI) के अनुसार, फ्री में आधार अपडेट करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2023 हैं।दोस्तों ऑनलाइन Aadhar को अपडेट करने की मुफ्त सेवा 15 मार्च 2023 से सुरु किया गया था, जिसे पिछले महीने जून 2023 में 14 सितंबर 2023 तक बढ़ा दिया गया है। यानी कोई भी आधार अपडेट 14 सितंबर तक कर सकता है निःशुल्क।

FAQ ‘s

Q. क्या आधार को अपडेट किया जा सकता है?

A. यदि आधार में कोई गलती हो जाए तो उसमे अपडेट या सुधार किया जा सकता है।

Q. आधार सुधार करने के लिए क्या करना होगा?

A. आधार में आप 2 तरीके से सुधार कर सकते हैं एक ऑनलाइन तरीके से दूसरा ऑफलाइन दोनों का विवरण हमने ऊपर दिया है आप उसे एक बार पढ़ सकते हैं

Q. आधार कार्ड सुधार या अपडेट हेतु क्या महत्त्वपूर्ण दस्तावेज की जरूरत होती है?

A. आधार कार्ड में सुधार हेतु जो भी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत होती है उसका विवरण हमने ऊपर लेख में किया है आप उसे एक बार देख सकते हैं।

निष्कर्ष

आशा करते है की इस लेख के माध्यम से Free Aadhar card Update हेतु संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होंगी। इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों के बीच शेयर कर उन्हें भी इस की जानकारी दें। अंत तक हमारा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Join WhatsApp Group Join Now
Join telegram Chennel Join Now

Leave a Comment

सरकारी नौकरी अपडेट पाने के लिए WhatsApp Join करें