PM Kisan Yojana e KYC Kaise Kare:- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अंर्तगत चल रही पीएम किसान योजना के तहत सरकार ने अब सभी पंजीकृत किसानों के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में जिन किसानों ने अपना e-KYC नहीं करवाया है उन्हें जल्द ही अपना e-KYC करवाना पड़ेगा।
इस योजना के अंतर्गत सरकार प्रत्येक पंजीकृत किसान को हर साल 6000 रुपए देती है। यह राशि सीधा किसान के बैंक खाते द्वारा किसान तक पहुंचती है।

Online PM Kisan Yojana e KYC Kaise Kare
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप पीएम किसान योजना में e-KYC कैसे कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आप इसे स्वयं ऑनलाइन माध्यम से भी पूरा कर सकते हैं और अगर आप चाहें तो ऑफलाइन माध्यम का विकल्प भी अपना सकते हैं।
यदि आप ऑनलाइन माध्यम से केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं तो PMKISAN पोर्टल पर OTP आधारित ई-केवाईसी का विकल्प उपलब्ध है।
Step 1: e-KYC करवाने के लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।

Step 2: फार्मर सेक्शन में e- KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 3: फिर दिए गए स्थान पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाएं। निर्धारित स्थान पर अपना आधार नंबर उपलब्ध करवाएं।

Step 4: इसके बाद दिए गए स्थान पर कैप्चा कोड टाइप करें और फिर सर्च बटन पर क्लिक करें।
Step 5: अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें और जब आपको OTP प्राप्त हो जाए तो निर्धारित स्थान पर OTP भरें।
Step 6: कुछ ही देर में आपके द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी सत्यापित हो जाएगी और आपके केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Step 7: जैसे ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी आपको वेबपेज पर ” Your E-KYC is successfully submitted.” का नोटिफिकेशन दिखाया जाएगा।
PM Kisan Yojana e KYC at CSC or E Mitra
इसके अलावा यदि आप ऑफलाइन माध्यम से ई-केवाईसी करवाना चाहते हैं तो बायोमेट्रिक आधारित केवाईसी के लिए किसी भी निकटतम सीएससी केंद्र (जन सेवा केंद्र) से संपर्क कर सकते हैं।
Step 1: यदि आपका मोबाइल नंबर आपके आधार नंबर से लिंक नहीं है तो सबसे पहले जन सेवा केंद्र के संचालक को ये बात बताएं।
Step 2: जन सेवा केंद्र के संचालक को अपना मोबाइल नंबर और आधार नंबर बताएं और आधार कार्ड की कॉपी उपलब्ध करवाएं।
Step 3: जन सेवा केंद्र में आपका बायोमेट्रिक लिया जाएगा।
Step 4: जब संचालक प्रक्रिया शुरू करेगा तो आपके पंजीकृत नंबर पर एक OTP आएगा। ये OTP संचालक को बताएं।
Step 5: जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कन्फर्मेशन का मैसेज आ जाएगा। और इस तरह आपकी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana e-KYC Link
निष्कर्ष
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको पीएम किसान योजना e-KYC से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध करवा दी है। यदि आपके किसी भी परिचित को पीएम किसान योजना की e-KYC करवानी हो तो ये आर्टिकल उनसे जरूर शेयर करें।
इस तरह की अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए आप हमारी वेबसाइट के अन्य आर्टिकल्स भी पढ़ सकते हैं। यदि आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगें तो अपने दोस्तों और परिचित लोगों से शेयर करें ताकि उन्हें भी लगातार ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सके।