अब सरकारी कर्मचारी ऑफिस के चक्कर लगाये बिना अपने फ़ोन छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे: E Sampada Portal

Join telegram Chennel Join Now
Join WhatsApp Group Join Now

E Sampada Portal: दोस्तो आज का आधुनिक युग डिजिटल होता जा रहा है। अब कोई भी कार्य हो बड़े आसानी से डिजिटल तकनीक के माध्यम से आसानी से हो जाता है। आज का लेख आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा क्योंकि हम आपको आज एक ऐसे डिजिटल तकनीक के बारे में बताएंगे जिसके माध्यम से आपके हर कार्य बहुत आसानी से हो जायेंगे उसका नाम है E Sampada portal।

क्या है ई सम्पदा पोर्टल, ई सम्पदा पोर्टल का उद्देश्य क्या है, ई सम्पदा पोर्टल के लाभ एवम विशेषता क्या है एवम इस पोर्टल के लिए आवेदन कैसे करे इन सभी विषयों पर आपको विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे। अंत तक लेख को अवश्य पढ़ें।

E Sampada Portal
E Sampada Portal

E Sampada Portal

E Sampada portal एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो भारतीय केंद्रीय सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से, भारतीय सरकार कर्मचारियों को उनकी सेवा समय, वेतन, छुट्टी और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी और सेवा संबंधी अन्य सुविधाएं प्रदान करती है। यह एक सुरक्षित और आसान तरीका है जिसके माध्यम से कर्मचारियों को उनकी सेवा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलती है। ई सम्पदा पोर्टल की शुरूआत 25 दिसंबर 2022 से किया गया।

E Sampada Portal Overview

पोर्टल का नामई सम्पदा पोर्टल 
पोर्टल की शुरूआत25 दिसंबर 2022
पोर्टल का उद्देश्यभारतीय कर्मचारियों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना 
लाभार्थीभारतीय कर्मचारी
ऑफिशल वेबसाइटesampada.mohua.gov.in  

E Sampada Portal Objective

इस E Sampada portal का मुख्य उद्देश्य भारत के सरकारी कर्मचारियों को सरकारी आवास, सरकारी संस्थाओं के लिए ऑफिस, ऑफिस काम्प्लेक्स और अन्य सेवाएं की ऑनलाइन बुकिंग करने हेतु सहायता प्रदान करना है। यदि कर्मचारी ई सम्पदा के ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर  रजिस्ट्रेशन करते हैं तो वो इस पोर्टल से जुड़े सभी लाभ को प्राप्त कर सकते हैं।

E Sampada Portal Benefits 

E Sampada portal के निम्नलिखित लाभ है:

  • ई सम्पदा के तहत सरकारी कर्मचारियों को कई सारे लाभ मिलता है।
  • ई सम्पदा पोर्टल के माध्यम से कर्मचारीयो के लिए 62 स्थानों पर 1176 holiday होम रूम उपलब्ध कराया गया है।
  • 28 स्थानों पर 45 ऑफिस complex में 1.25 करोड़ square foot का ऑफिस स्पेस का allotment  सरकार द्वारा किया गया है।
  • 40 विभिन्न स्थानों पर 109474 सरकारी आवासीय निवास प्रदान किया गया है।
  • सामाजिक कार्य तथा विज्ञान भवन की बुकिंग  पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल से आवेदक अपने फॉर्म की आवेदन स्थिति, लाइसेंस due फीस की स्थिति, बुक वेन्यू, वेटिंग लिस्ट आदि की जानकारी प्राप्त कर सकता हैं।

E Sampada Portal के उपभोक्ता

E Sampada portal के निम्नलिखित यूजर है:

  • सेंट्रल गवर्नमेंट
  • स्टेट गवर्नमेंट
  • स्वायत्त मंडल
  • सांविधिक निकाय
  • स्टेट पीएसयू और सेंट्रल पीएसयू

E Sampada Portal में रजिस्ट्रेशन करने हेतु प्रक्रिया

E Sampada portal में रजिस्ट्रेशन करने हेतु निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1: सर्वप्रथम ई सम्पदा पोर्टल के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।

Step 2: आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।

Step 3: अब आपको login के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 4: अब आपको  register here to create an account पर क्लिक करना है।

Step 5: अब आपके स्क्रीन पर e सम्पदा पोर्टल का फॉर्म खुल जायेगा।

Step 6: फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही से भरे।

Step 7: मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करें।

Step 8: अंत में सबमिट पर क्लिक करें। इस प्रकार आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।

E Sampada Portal में login करने की प्रक्रिया 

दोस्तो यदि आप E Sampada portal पर लॉगिन करना चाहते हैं तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1: ई सम्पदा पोर्टल के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।

Step 2: होम पेज पर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 3: Mobile No या Email id डाले। आपके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर ओटीपी जाएगी उसको जल्दी से डाले।

Step 4: ओटीपी डालने के पश्चात dashboard खुल जायेगा ।

और योजनाएँ

FAQ ‘s

Q.1: E Sampada portal का उपयोग कौन कर सकता है?

Ans: ई सम्पदा का उपयोग सरकारी कर्मचारी कर सकते हैं।

Q.2: E Sampada portal के माध्यम से कर्मचारियों को क्या सुविधा प्रदान किया जाएगा?

Ans: ई सम्पदा पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को कई प्रकार की सुविधा प्रदान किए जाएंगे जैसे सरकारी संस्थाओं के लिए ऑफिस, ऑफिस काम्प्लेक्स और अन्य सेवाएं की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

अंतिम शब्द

दोस्तो आज के लेख में हमने आपको E Sampada Portal के विषय में संपूर्ण जानकारी प्रदान की। हमने आपको बताया की ई सम्पदा पोर्टल क्या है, इसका उद्देश क्या है, इसका लाभ क्या है, इसमें रजिस्टर एवम लॉगिन कैसे करे। दोस्तो इस लेख को अपने दोस्तो के बीच अवश्य शेयर करे और यदि कोई प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। अंत तक लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Join WhatsApp Group Join Now
Join telegram Chennel Join Now

Leave a Comment

सरकारी नौकरी अपडेट पाने के लिए WhatsApp Join करें